Asian Games 2026: भारत का जलवा…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुये दक्षिण कोरिया को 8-2 से हरा दिया। पूल-ए के इस मुकाबले में भारत ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और हाफटाइम तक 5-0 की बड़ी बढ़त बना ली थी। इस जीत के साथ भारत ने दक्षिण कोरिया के खिलाफ एशियाई खेलों में गोल अंतर के लिहाज से अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। भारत ने 1962 एशियन गेम्स में कोरिया को 5-0 से हराया था। अब 64 साल बाद उस रिकॉर्ड को 8-2 की जीत के साथ पीछे छोड़ दिया गया।

पहले क्वार्टर में ही भारत ने मचाया धमाल

भारत ने मुकाबले की शुरुआत से ही दक्षिण कोरिया पर दबाव बना दिया। शिलानंद लाकरा ने चौथे मिनट में गोल कर भारत का खाता खोला। इसके बाद सुखजीत सिंह ने नौवें मिनट में दूसरा गोल दाग दिया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 11वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलते हुये भारत को 3-0 की बढ़त दिला दी। इसके ठीक एक मिनट बाद अभिषेक ने गोल कर स्कोर 4-0 कर दिया। दूसरे क्वार्टर में भी भारत का दबदबा कायम रहा और दिलप्रीत सिंह ने 26वें मिनट में गोल करते हुये भारत को हाफटाइम तक 5-0 से आगे कर दिया।तीसरे क्वार्टर में भारत ने दो और गोल किए। दिलप्रीत सिंह ने 32वें मिनट में अपना दूसरा गोल दागा, जबकि अभिषेक ने 38वें मिनट में अपना दूसरा गोल कर भारत की बढ़त 7-0 कर दी। दक्षिण कोरिया को आखिरकार 42वें मिनट में किम जैहो ने पहला गोल दिलाया। तीसरे क्वार्टर की समाप्ति तक भारत 7-1 से आगे था। चौथे क्वार्टर में दक्षिण कोरिया ने वापसी की कोशिश की। किम योंगबोक ने 52वें मिनट में गोल कर स्कोर 7-2 कर दिया। लेकिन भारत ने मुकाबले पर अपनी पकड़ नहीं छोड़ी। रजिंदर सिंह ने 60वें मिनट में गोल कर भारत को 8-2 की निर्णायक बढ़त दिला दी। इसके बाद कोई और गोल नहीं हुआ और भारत ने शानदार जीत दर्ज की।

64 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त

भारत और दक्षिण कोरिया के बीच इस मुकाबले में छह गोल का अंतर रहा। एशियाई खेलों में पुरुष हॉकी में दक्षिण कोरिया के खिलाफ यह भारत की गोल अंतर के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारत ने 1962 एशियन गेम्स में दक्षिण कोरिया को 5-0 से हराया था। उस समय जीत का अंतर पांच गोल था। अब 2026 में 8-2 की जीत के साथ भारत ने 64 साल पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इस मुकाबले ने एक और खास रिकॉर्ड बनाया। भारत और दक्षिण कोरिया के बीच पुरुष हॉकी के किसी मैच में पहली बार कुल 10 गोल देखने को मिले। इससे पहले दोनों टीमों के बीच एक मैच में सबसे ज्यादा आठ गोल हुये थे। भारत ने कोरिया को दो अलग-अलग मुकाबलों में 5-3 के समान स्कोर से हराया था।

अब जापान और बांग्लादेश से मुकाबला

भारत की नजरें अब पूल स्टेज के अगले मुकाबलों पर हैं। टीम को आगे जापान और बांग्लादेश का सामना करना है। भारत का लक्ष्य एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए सीधे क्वालिफिकेशन हासिल करना है। दक्षिण कोरिया के खिलाफ इस धमाकेदार जीत ने भारतीय टीम के अभियान को मजबूत शुरुआत दी है।

इसे भी पढ़ें :

तीन दिन SBI खाताधारकों को मिलेगा बड़ा फायदा… जानें

Kohramlive : देशभर में प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल...

डेटा सुरक्षा पर सरकार सख्त, अधिकारियों को खास ट्रेनिंग…

Ranchi : झारखंड सरकार ने नागरिकों के व्यक्तिगत डेटा...

कल 10 जिलों में स्कूल बंद, जानें कहां-कहां

UP : यूपी में लगातार हो रही बारिश और...

रात में स्कूटी रोकते ही खुल गया बड़ा राज… बंद घरों में कर जाता कांड

Ranchi : रांची-पुरुलिया मेन रोड पर वाहन चेकिंग के...

बड़कागांव में नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में नशे के सौदागरों...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तीन दिन SBI खाताधारकों को मिलेगा बड़ा फायदा… जानें

Kohramlive : देशभर में प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल...

डेटा सुरक्षा पर सरकार सख्त, अधिकारियों को खास ट्रेनिंग…

Ranchi : झारखंड सरकार ने नागरिकों के व्यक्तिगत डेटा...

कल 10 जिलों में स्कूल बंद, जानें कहां-कहां

UP : यूपी में लगातार हो रही बारिश और...

रात में स्कूटी रोकते ही खुल गया बड़ा राज… बंद घरों में कर जाता कांड

Ranchi : रांची-पुरुलिया मेन रोड पर वाहन चेकिंग के...

बड़कागांव में नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में नशे के सौदागरों...