spot_img
spot_img

एशिया कप 2025 : भारत ने दिया 189 रनों का टारगेट…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : अबु धाबी के शेख जाएद स्टेडियम में खेले जा रहे एशिया कप 2025 के आखिरी लीग मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुये 20 ओवर में 8 विकेट पर 188 रन बनाये। टीम इंडिया के लिये संजू सैमसन ने शानदार अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 45 गेंदों पर 56 रन बनाये। भारत की शुरुआत धीमी रही, लेकिन अभिषेक शर्मा ने आक्रामक खेल दिखाते हुये 38 रन की तेज पारी खेली। शुभमन गिल केवल 5 रन बनाकर आउट हुये, जबकि हार्दिक पंड्या 1 रन पर रन आउट हो गये। अक्षर पटेल ने 26 रन और तिलक वर्मा ने 29 रन का योगदान दिया। शिवम दुबे 5 रन पर चलते बने। मैच की सबसे बड़ी हैरानी यह रही कि कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के लिये मैदान पर नहीं उतरे। आठवें नंबर पर हर्षित राणा आये और एक रन बनाकर लौटे, जबकि अर्शदीप सिंह 1 रन पर रन आउट हुये। ओमान की ओर से शाह फैसल, जितेन और आमिर कलीम ने 2-2 विकेट झटके। अब ओमान को जीत के लिये 189 रन बनाने होंगे। भारत की प्लेइंग इलेवन में हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह को मौका मिला, जबकि जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती को आराम दिया गया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...