Kohramlive : भारतीय क्रिकेट के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने IPL से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने बुधवार को एक ट्वीट कर कहा कि उनका IPL सफर अब समाप्त हो रहा है, लेकिन वे अन्य लीग्स में खेलना जारी रखेंगे।
अश्विन ने 2009 में CSK से अपने IPL करियर की शुरुआत की थी और 2025 में इसी टीम के साथ विदाई ली। हालांकि इस बार उनका प्रदर्शन फीका रहा और CSK के साथ उनके रिश्तों को लेकर भी सवाल उठे। बीते दिनों खबरें थीं कि फ्रेंचाइजी उन्हें रिलीज कर सकती है। अपने 16 साल के IPL करियर में अश्विन ने 220 मैचों में 187 विकेट लिए और कई फ्रेंचाइजी — CSK, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और पुणे का हिस्सा रहे। वे पंजाब के कप्तान भी रह चुके हैं। अश्विन ने अपने बयान में IPL और BCCI का आभार जताते हुये इसे “नई शुरुआत” की संज्ञा दी। उनके IPL संन्यास के साथ ही एक सफल और रणनीतिक करियर का महत्वपूर्ण अध्याय समाप्त हुआ है।











