spot_img
spot_img
spot_img

जीत का हीरो बना आशुतोष, अपने गुरु को समर्पित किया अवॉर्ड

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में मंगलवार रात क्रिकेट प्रेमियों को सांसें रोक देने वाला मुकाबला देखने को मिला। IPL 2025 के इस रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को एक विकेट से शिकस्त देकर अपने इरादे साफ कर दिये। लेकिन इस जीत का सबसे बड़ा सितारे युवा बल्लेबाज आशुतोष शर्मा रहे, जिन्होंने 31 गेंदों में 66 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को यादगार जीत दिलाई। आशुतोष की इस शानदार पारी के लिये उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब दिया गया, लेकिन उन्होंने इसे खुद रखने की बजाय अपने मेंटर शिखर धवन को समर्पित कर दिया। मैच के बाद उन्होंने धवन से वीडियो कॉल पर बात की और भावुक अंदाज में कहा, “लव यू पाजी!” दिल्ली कैपिटल्स ने इस खास लम्हे का वीडियो शेयर किया, जिसमें धवन भी बेहद खुश नजर आये।

मैच के बाद अपनी परफॉर्मेंस पर बात करते हुये आशुतोष ने कहा,“पिछले साल मैं कई मौकों पर मैच फिनिश नहीं कर पाया था, लेकिन इस बार मैंने पूरे साल इस पर काम किया। मेरा भरोसा था कि अगर मैं आखिर तक क्रीज पर रहा, तो मैच हमारी झोली में होगा।” उन्होंने विपराज निगम की भी तारीफ करते हुये कहा कि उन्होंने दबाव में धैर्य बनाये रखा और बेहतरीन शॉट्स खेले। बता दें कि विपराज ने भी 15 गेंदों में ताबड़तोड़ 39 रन बनाये और टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

धवन का मेंटर के रूप में प्रभाव

धवन, जो इस साल क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले चुके हैं, पिछले सीजन में पंजाब किंग्स टीम में आशुतोष के मार्गदर्शक रहे थे। भारत और IPL के दिग्गज खिलाड़ी रह चुके धवन के नाम कई शानदार रिकॉर्ड हैं, जिनमें 17 वनडे शतक और 6768 IPL रन शामिल हैं। उनका अनुभव और शांत स्वभाव युवा खिलाड़ियों के लिए किसी मार्गदर्शक से कम नहीं रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...