spot_img
spot_img
spot_img

पत्नी को जैसी आशंका थी, इंस्पेक्टर पति वहीं इस हाल में मिला

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : इंस्पेक्टर पत्नी गीता को जैसी आशंका थी, ठीक वैसा ही हुआ। इंस्पेक्टर पति पवन नागर तो घर से यह बोलकर निकला था कि मुजफ्फरनगर से विजिलेंस में तबादला हो गया है। एक महीने से मेडिकल अवकाश पर हैं। तबादला रुकवाने जा रहे हैं। कई दिनों से घर पर संपर्क भी नहीं किया था। पत्नी का मन नहीं माना, उसका दिलो-दिमाग यहीं बोलता रहा हो न हो उसका पति आगरा में रहने वाली महिला इंस्पेक्टर शैली राणा के घर में होगा। पत्नी गीता अपने भाई ज्वाला नागर, भाभी सोनिया नागर, बेटे अधिराज नागर के साथ आगरा पहुंच गई। घर के बाहर अपने पति की गाड़ी खड़ी देखी। सीधे घर में एंट्री कर गई। इसके बाद अपने पति और महिला इंस्पेक्टर को पीटते हुये थाना ले आई। पत्नी ने महिला इंस्पेक्टर पर कई गंभीर इल्जाम लगाये हैं। इंस्पेक्टर की पत्नी के साथ दो पुरुष भी आये थे। वे बाद में वहां से खिसक गये। घटना वीडियो में कैद हैं। खबर है कि पूरे घटनाक्रम का दो सिपाही वीडियो भी बनाते रहे। महिला इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। यह घटना यूपी के आगरा के रकाबगंज थाना क्षेत्र से सामने आई है। वीडियो बनाने वाले दो सिपाहियों को भी सस्पेंड कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : CM का बड़ा आदेश : विदेश से लौटे मजदूरों को दें काम

इसे भी पढ़ें : जमीन माफिया कमलेश ED के पंजे में…

इसे भी पढ़ें : महिलाओं को मिलेगा हर महीने 1 हजार रुपये… जानें किन्हें

इसे भी पढ़ें : स्कूली बच्चों को पी’टने का केस गरमाया, क्या बोले अजय राय… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...