Kohramlive Desk : सांप का नाम सुनकर भय का एहसास होने लगता है। हां, यह सही कि कि कुछ लोग इतने बहादुर होते हैं कि वे सांपों को पालतू कुत्ते-बिल्लियों की तरह पाल लेते हैं। छोटे-बड़े सांप को तो सबने देखा होगा, लेकिन अंडे से सांप का बच्चा कैसे निकलता है, यह दृश्य दुर्लभ है। सोशल मीडिया पर ऐसा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपने हाथ में सांप का अंडा लिए हुए है। दिख रहा है कि अंडे से सांप का बच्चा कैसे बाहर आ रहा है। वीडियो देखकर पता चलता है कि अंडे में बैठा हुआ सांप का बच्चा यूं तो किसी अन्य जीव के बच्चे की तरह ही है, लेकिन जैसे ही वह अपनी जीभ लपलपाता है, आपको इसके खतरनाक ज़हर की याद आ जाएगी।
वीडियो देख लोग दे रहे प्रतिक्रिया
वीडियो देखने से पता चलता है कि छोटा सा पीले रंग का सांप अंडे से बाहर की दुनिया देख रहा है और फिर अंडे के अंदर ही चला जाता है। उसके शरीर पर काले और भूरे रंग के स्पॉट्स देखे जा सकते हैं और वो एग वॉटर में ही डूबा हुआ है। ये सांप का नवजात बच्चा है, जिसे देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर snakes.empire नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
2000 लोगों ने पसंद किया है वीडियो
लगभग 2000 लोगों ने पसंद किया है. वीडियो पर लोगों ने अलग-अलग कमेंट किया है। कुछ लोगों ने नन्हें सांप पर प्यार लुटाया है तो कुछ लोगों ने इसे क्यूट बताया। वैसे सांपों से जुड़ा हुआ एक डरावना फैक्ट ये भी है कि नागिन एक बार में कुल 200-250 अंडे देती है, लेकिन रोज़ाना इनमें से कुछ अंडे वो खुद खा लेती है। इस प्रक्रिया में जो अंडे बच जाते हैं या इधर-उधर लुढ़क जाते हैं, उनमें से ही सांपों का जन्म होता है।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें :बिहार कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, जानिए कैसे करना है डाउनलोड
इसे भी पढ़ें :झारखंड में 660 पदों पर सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों की होगी बहाली, जानें कैस करना है अप्लाई
इसे भी पढ़ें : इंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली Vacancy, जल्द करें आवेदन, 44,900 से अधिक मिलेगी सैलरी
इसे भी पढ़ें : सुकन्या समृद्धि योजना के बदले नियम, शुरू करने के पहले जान लें परिवर्तन
इसे भी पढ़ें : Cyber सेना की तैयारी में जुटा चीन, भारत के लिए सतर्कता जरूरी
इसे भी पढ़ें : Google ने जारी किया ‘स्विच टू एंड्रॉइड’ ऐप, आसानी से होगा…
इसे भी पढ़ें : PNB में बिना कार्ड यूज के एटीएम से निकाल सकते हैं पैसे, जानें कैसे








