spot_img

पेंशन स्‍वीकृति का प्रमाण पत्र मिलते ही लिलवर की आंखों से छलके आंसू

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

संथाली भाषा में कहा, अडी सरहाव सरकार, जय हो आपे या द्वर आपे रेन सरकार….

CHAS : बोकारो के चास प्रखंड स्थित सुनता पंचायत के 65 साल के लिलवर मांझी की आखों में खुशी से आंसू उस समय छलक गए, जब कुछ समय में ही उन्हें पेंशन स्वीकृति का प्रमाण पत्र मिला। लिलवर मांझी ने रुंधे गले से अपनी संथाली भाषा में कहा, ‘अडी सरहाव सरकार, जय हो आपे या द्वर आपे रेन सरकार’ (धन्य सरकार… जय हो सरकार, आपके द्वार…)। लिलवर की वर्षों पुरानी मांग आज पूरी हो गई। कई बार वृद्धावस्था पेंशन के लिए अंचल कार्यालय में आवेदन दिया। किसी न किसी कारण से आवेदन लंबित रह जाता था। इस बार ‘आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम के माध्यम से उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई। उन्हें अधिकार मिल गया।

लोगों के कल्‍याण के लिए चल रहा आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम

बता दें कि ‘आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के जरिये जिला प्रशासन लोगों के द्वार तक पहुंच रहा है। उन्हें जनोन्मुखी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। जनता को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें तत्काल राहत पहुंचाई जा रही है। अभी तक इस कार्यक्रम के माध्यम से 4,58,667 आवेदनों में 2,04,257 मामले निष्पादित किए जा चुके हैं। इसके अलावा 2,48,805 मामलों को निष्पादित करने की प्रक्रिया जारी है।

सिर्फ 45 मिनट में बन गया जाति प्रमाणपत्र

जामताड़ा जिला के करमाटांड़ प्रखंड स्थित जेरूवा ग्राम निवासी शोभि पहाड़िया स्नातक के छात्र हैं। वे पिछले पांच सालों से जाति प्रमाणपत्र बनवाने के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रहे थे। इसके बाद डुमरिया पंचायत भवन में  हुए ‘आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम में वे अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। उनकी समस्या सुनकर बीडीओ ने इसकी जानकारी सीओ को दी। इसके बाद अविलंब कागजी कार्रवाई करते सिर्फ 45 मिनट में ही शोभि पहाड़िया को जाति प्रमाण पत्र मिल गया।

दिव्यांगजनों के घर पहुंच रहा ट्राईसाईकिल और प्रमाणपत्र

हजारीबाग के कटकमदाग प्रखंड के मसरातू निवासी दीपक कुमार रजक (39 वर्ष) और विनोद ठाकुर (44 वर्ष) दिव्यांग हैं। वे चलने में असमर्थ हैं। कोई साधन नहीं होने पर वे शिविर तक नहीं पहुंच सके थे। जब इसकी जानकारी मसरातू पंचायत में लगे शिविर में डीसी को मिली, तो प्रशासन की टीम दोनों व्यक्तियों के घर पहुंची। दोनों के पास दिव्यांगता प्रमाणपत्र भी नहीं था। इससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा था। प्रशासन की ओर से दोनों दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान की। इसके साथ ही उन्हें दिव्यांगता प्रमाणपत्र भी दिया गया। दोनों ने कहा कि उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी कि उनकी समस्या का समाधान इतनी जल्दी और आसानी से हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें :गढ़वा पुलिस के हत्थे चढ़े तीन बदमाश, करते थे ये क्राइम

इसे भी पढ़ें :UPTET 2021 की परीक्षा कल, बिना इसके नहीं मिलेगी एंट्री

इसे भी पढ़ें :ANIL KAPOOR के एक वीडियो ने फैंस की बढ़ाई चिंता, लिखा…

इसे भी पढ़ें :वकील की शादी का आनोखा कार्ड हुआ वायरल, देखें…

इसे भी पढ़ें :चहल की वाइफ ने विराट कोहली-को सिखाया डांस, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :कोरोना के नए स्ट्रेन ने बढ़ाई चिंता, UK ने 6 देशों के लिए उड़ानें रद्द की

इसे भी पढ़ें :चंद गद्दारों ने BSF और CRPF पर लगाया कलंक का टीका, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :खतरे की घंटी : सरकार ने सभी राज्यों को किया अलर्ट, जानिये वजह…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में अगले दो दिन पानी की सप्लाई रहेगी बंद… जानें क्यों

Ranchi : राजधानी रांची के करीब 80 फीसदी हिस्से...

हिमांशु सिंह की मौ’त के बाद भारी हं’गामा, तीन पुलिसवाले सस्पेंड

Jamshedur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में चाकूबाजी में घायल...

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...