Ranchi : सोशल मीडिया पर भी दुनिया के कोने-कोने का वीडियो वायरल हो रहा हैं। नये साल का स्वागत बेहतरीन ढंग से हो रहा है। राजधानी रांची के लोग साल 2023 को अलविदा कहते हुये नये साल के जश्न में डूब गये। राजधानी के होटलों, रेस्टोरेंट में न्यू ईयर नाइट सेलिब्रेशन किया जा रहा है। इस सेलिब्रेशन में लोग फिल्मी गानों पर जमकर डांस कर पुराने साल को विदाई दे रहे हैं। कोटा में नये साल के स्वागत में होटल्स में देर शाम लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था, रात नौ बजे से जश्न शुरू हुआ है। नये साल के स्वागत और जश्न के लिए रांची में रेस्टोरेंटस में खास इंतेजाम है।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रसाशन सख्त
वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को भी लेकर झारखंड के हर कोने में प्रशासन ने कमर कस ली हैं। नये साल के जश्न को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा तगड़ी कर दी गई है। पुलिस के जवान सड़को पर आने जाने वाली गाड़ियों की तलाशी लेते नजर आये। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ एंटी-ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चलाया जा रहा है।
अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक, हर साल न्यू ईयर 1 जनवरी को मनाया जाता है, जिसकी धूम पूरे देश में देखने को मिली है। इस दिन लोग अपने प्रियजनों को हैप्पी न्यू ईयर बोल अनमोल तोहफा तक देते हैं।
इससे पहले न्यूजीलैंड में नये साल का जश्न जोर-शोर से मनाया गया। सबसे पहले ऑकलैंड में नया साल मनाया गया। ऑकलैंड में लोगों ने शानदार आतिशबाजी के साथ नये साल की शुरुआत की। नये साल के मौके पर ऑकलैंड का स्काय टावर आतिशबाजी से रोशन हो गया। स्काई टॉवर पर 10 सेकेंड के काउंट डाउन के बाद जमकर आतिशबाजी शुरू हुई। यह आतिशबाजी 5 मिनट जारी रहीं। इसके 2 घंटे बाद ऑस्ट्रेलिया में न्यू ईयर का सेलिब्रेशन शुरू हुआ। साउथ कोरिया, नॉर्थ कोरिया और जापान में भी नये साल का जश्न मनाया गया।
इसे भी पढ़ें : झारखंड के छोरों ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड… जानें
इसे भी पढ़ें : नये साल पर नया ऑफर, पूरा फायदा… जानें
इसे भी पढ़ें : झूठ बोल रिम्स में एडमिट हुआ मोस्ट वांटेड, धरा गया… जानें
इसे भी पढ़ें : देश की पहली अमृत भारत ट्रेन शुरू, झटका तक नहीं लगेगा… जानें
इसे भी पढ़ें : भजनलाल शर्मा सरकार के मंत्रिमंडल का पहला विस्तार… देखें
इसे भी पढ़ें :रांची के इस रोड में एंट्री करने से पहले पढ़ ले यह खबर…
इसे भी पढ़ें :रांची में कल से धारा 144… जानें इलाका
इसे भी पढ़ें :जमीन संबंधी त्रुटियों का भी होगा समाधान : सीएम हेमंत
इसे भी पढ़ें :डैम में डूबे धर्मेंद्र का तीसरे दिन भी सुराग नहीं… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :विभागीय सचिवों को इस दिन तक मुख्यालय ना छोड़ने का आदेश… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :आमिर खान की बेटी का प्रीवेडिंग फंक्शन हुआ शुरू… देखें
इसे भी पढ़ें :पुलिस मुखबिरी के इल्जाम में बीच रोड का*ट दी गर्दन
इसे भी पढ़ें :CM के लिए राहत भरी खबर…








