Ranchi(Ormanjhi)(Kuldeep) : जैसे अंश-अंशिका को खोज निकाला गया, वैसे ही मेरा बेटवा को भी खोज के मेरा गोदी में दे दो बाबू। उसके बिना रहा नहीं जाता, सोच-सोच कर माथा फटा जा रहा है। कलेजवा में हिलोर मारता है कि कहां और किस हाल में होगा मेरा 11 साल का बेटवा कन्हैया कुमार। यह कहना है एक रोती-बिलखती और दुखियारी मां शांति देवी का। वह राजधानी रांची से सटे ओरमांझी के सिलदीरी शंकर घाट के पास रहती है। दुखी मां का कहना है कि उसका बेटा बीते साल 22 नवंबर की शाम के करीब 6 बजे, स्कूल के पास मैदान में खेलने गया था, फिर आज तक घर नहीं लौटा। रहस्यमय ढंग से गायब कन्हैया के पिता का नाम अर्जुन साव है। कन्हैया प्रखंड प्रांगण प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीसरी में पढ़ता है। वह देखने में सांवला है और उसका कद लगभग 4 फीट 5 इंच है। परिजनों ने 24 नवंबर को ओरमांझी थाना में आवेदन देकर बच्चे की सही-सलामत खोज निकालने की गुहार लगाई थी। गुजरे दो महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस खाली हाथ है। पुलिस ने परिजनों को भरोसा दिलाया है कि बहुत जल्द लापता बच्चे को खोज निकाला जायेगा। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार वालों का कहना है कि झारखंड के आधे जिले छान मारे, हर दरवाजा खटखटाया, लेकिन कन्हैया का कोई सुराग नहीं मिला। सुनें क्या बोले ठेले पर फुचका-गुपचुप बेचकर गुजर-बसर करने वाला लापता कन्हैया के घरवाले….
जैसे अंश-अंशिका मिले, मेरा भी बेटवा को खोज दो बाबू, क्या बोली एक मां… देखें वीडियो
Date:
बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…
Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...
JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों
Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...
जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…
Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...
रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…
Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...
गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें
Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...











