spot_img

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है #ArrestKohli, जानें क्यों…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली टीम के साथ इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं, जहां टी20 वर्ल्ड कप 2022 खेला जाना है। बता दें कि इस वक्त ट्विटर पर अरेस्ट कोहली (#ArrestKohli) ट्रेंड कर रहा है। आप भी अचंभित हो गये ना, तो आइए हम बताते है मामला क्या है। दरअसल, हाल ही में तमिलनाडु में कोहली के एक फैन ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट भी कर लिया है। एस. धर्मराज और विग्नेश मल्लूर के पास सिडको इंडस्ट्रियल एस्टेट गए थे। दोनों ही दोस्त शराब पीने के दौरान क्रिकेट पर चर्चा कर रहे थे।  धर्मराज और विग्नेश को आरसीबी और मुंबई के हर आईपीएल मैच के बाद एक पार्टी करने की आदत थी। वैसे शर्त यह थी कि जिसमें हारने वाली टीम का समर्थक ही पार्टी के लिए खर्चा उठाएगा। इसी पार्टी के दौरान बहस में धर्मराज ने विग्नेश की हत्या कर दी। पी विग्नेश रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस (MI) का प्रशंसक था। वहीं,आरोपी एस. धर्मराज विराट कोहली और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का प्रशंसक बताया जाता है। इसी मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी कोहली और रोहित के फैन्स आपस में भीड़ गये।  रोहित के सपोर्टर्स ने विराट के खिलाफ अरेस्ट कोहली (#ArrestKohli) ट्रेंड चला दिया है। वह लगातार कोहली, उनके एग्रेशन और उनके फैन्स के बर्ताव की आलोचना कर रहे थे। मगर इसी बीच कोहली के फैन्स भी सामने आए और उन्होंने जवाब दिया। कोहली के फैन्स ने भी इसी हैशटैग के साथ रोहित और ये ट्रेंड चलाने वाले उनके फैन्स की आलोचना की।

देखें यूजर्स ने क्या कमेंट किया

रोहित के सपोर्ट में एक यूजर ने कमेंट किया, ‘चोकली फैन्स हमारे समाज के लिए कैंसर हैं।’ वहीं, एक दूसरे यूजर ने कोहली के खिलाफ ट्विट करते हुए लिखा, ‘अब भी कोहली के फैन्स उस अपराधी का बचाव कर रहे हैं। आज मानवता मर गई है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘विराट कोहली हमेशा आक्रामक रवैया अपनाते हैं. यही सब उनके फैन्स सीखते हैं और अब एक अपराधी ने मासूम की जान ले ली। बेशर्म लोग मीम बना रहे हैं। कोहली को सलाखों के पीछे होना चाहिए। ‘

 

 

इसे भी पढ़ें :गंगा नदी में पलटी नाव, रेस्क्यू जारी

इसे भी पढ़ें :जिस छात्रा के उतरवाये गये थे कपड़े, टूट गयी उसकी सांसों की डोर…

इसे भी पढ़ें :INDW vs SLW: टीम इंडिया ने जीता एशिया कप, श्रीलंका को करारी हार

इसे भी पढ़ें :यात्रियों से भरी बस में विस्फोट, मची चीख पुकार

इसे भी पढ़ें :विधायक को बीच रोड पर घेरने की कोशिश, देखें क्यों…

इसे भी पढ़ें :चमकता रहे सुहाग का सिन्दूर

इसे भी पढ़ें :झारखंड के 4 IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर और पोस्टिंग

इसे भी पढ़ें :रोकने-टोकने और धरने वाला कोई नहीं… देखें

spot_img

Related articles:

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…

Ranchi : झारखंड में आज अचानक मौसम ने अपना...

चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में...