spot_img

गिरफ्तार नक्सली ने बताई ऐसी बात कि दंग रह गई पुलिस

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • हार्डकोर और इनामी नक्सली अनमोल दस्ते के सक्रिय सदस्य गिरफ्तार नक्सली जयमन अरकी कीनिशानदेही पर पुलिस ने आईडी बमों को किया बरामद, किया नष्ट
  • सोनवा चक्रधरपुर मुख्य सड़क में 14 -14 केजी के दो सिलेंडर बमों और गोइलकेरा स्कूल में 19 -19 के जीके 2 सिलेंडर बमों सहित कुल 4 बमों को पुलिस ने किया था बरामद

चाईबासा : भाकपा माओवादी का हार्डकोर और इनामी नक्सली अनमोल दस्ते का सक्रिय सदस्य जयमन अरकी ने गिरफ्तारी के बाद  पुलिस की पूछताछ में बताया कि गोइलकेरा थाना अंतर्गत वनग्राम केदाबूरु के पास जंगली कच्चा रास्ता में  नक्सलियों द्वारा पुलिस और सुरक्षाबलों को  क्षति पहुंचाने हेतु आईडी बम लगाया गया है। इसका सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए उमेश कुमार साह, अपर पुलिस अधीक्षक(अभियान), चाईबासा एवं  सीआरपीएफ 60 बटालियन, झारखण्ड जगुआर(एसटीएफ) एवं जिला सशस्त्र बल के साथ सर्च अभियान चलाया गया।  नक्सलियों के विरुद्ध संयुक्त ऑपरेशन के दौरान 5 – 5 केजी का 21 आईडी बम सीरीज में लगाया हुआ बरामद किया गया।

उक्त सभी आईडी भाकपा (माओवादी) द्वारा  सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से पुलिस वालों के आने जाने वाले रास्तों  में लगाया गया था, ताकि पुलिस बल जब उस रास्ते से  गुजरे तो उनको उस दौरान क्षति पहुंचाया जा सके। झारखंड जगुआर के बीडीडीएस की मदद से  सभी आईडी बम को यथास्थान विधिवत विनष्ट कर दिया गया और सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में  पुलिस ने गोइलकेरा थाना मे प्राथमिकी दर्ज कर  कार्रवाई मे जुटी है।

बता दें कि नक्सलियों द्वारा चक्रधरपुर सोनुवा मुख्य मार्ग में 14- 14 केजी के दो सिलेंडर बम और गोइलकेरा के स्कूल भवन में पुलिस और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने और क्षति पहुंचाने के लिए 19 -19 केजी के दो सिलेंडर वह भी लगा रखे थे, जिसे पुलिस ने बरामद कर नष्ट कर दिया। नक्सलियों द्वारा पुलिस और सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए जंगल और अन्य क्षेत्रों में बड़ी संख्या में बम आदि लगाए गए हैं। गिरफ्तार नक्सलियों से पुलिस की पूछताछ में नक्सलियों द्वारा बम लगाया जाने की सूचना और जानकारी मिलनेतथा उनकी  निशानदेही पर पुलिस इन बमों को बरामद कर रही है।

इसे भी पढ़ें :चमोली हादसा : लोहरदगा के विक्‍की ने 7 दिनों तक लड़ा जिंदगी से जंग, 12 वें दिन मिला शव

इसे भी पढ़ें :IBPS PO मुख्‍य परीक्षा का Result जारी, जानें कैसे देख सकते हैं परिणाम

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

झारखंड के सरकारी स्कूलों में रसोइयों के लिये ड्रेस कोड लागू…

Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में पीएम पोषण...

रिम्स की हकीकत देख मंत्री भी चौंके और बमक गये… जानें

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स...

72 घंटे की बेचैनी खत्म, रांची के तीनों लापता बच्चे बिहार में मिले…

Ranchi : कभी-कभी बच्चों की एक छोटी-सी जिद पूरे...