Kohramlive : साउथ सिनेमा जगत में एक बार फिर से गम का माहौल हो गया है। तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) के घर मातम छाया हुआ है। इसकी वजह उनकी मां इंदिरा देवी (Indira Devi) का निधन है। वो सुपरस्टार कृष्णा (Superstar Krishna) की पत्नी थीं। इससे पहले जनवरी, 2022 में ही महेश ने अपने बड़े भाई रमेश बाबू को खो दिया था और अब मां का भी साया सिर से उठ गया है। ऐसे में ये घड़ी एक्टर के लिए बेहद ही दुखमय है। बताया जा रहा है कि उनका निधन बीमार होने की वजह से हो गया है।
महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का निधन (Indira Devi Death) हैदराबाद में हुआ और उन्होंने बुधवार की सुबह 4 बजे अपनी अंतिम सांस ली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि एक्टर की मां उम्र से संबंधित बीमारी से जूझ रही थीं। उन्हें कुछ दिनों पहले ही हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। सुपरस्टार कृष्णा की पत्नी और महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का पार्थिव शरीर पद्मालय स्टूडियो में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। उनका अंतिम संस्कार महा प्रस्थानम में किया जाएगा।
साल 2022 महेश बाबू के लिए दुखों को पहाड़ लेकर आया है। पहले साल की शुरुआत में उन्होंने अपने भाई रमेश बाबू को खो दिया और अब उन्हें अपने दिल के एक और सबसे प्रिय व्यक्ति से दूर होना पड़ा। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक इंदिरा देवी का पार्थिव शरीर पद्मालय स्टूडियो में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए लाया जाएगा। इसके बाद जुबली हिल्स के महाप्रस्थानम में दिन में अंतिम संस्कार होगा।
महेश बाबू के परिवार द्वारा जारी किए गए आधिकारिक बयान के अनुसार, “दिग्गज अभिनेता कृष्णा की पत्नी और महेश बाबू की मां घट्टामनेनी इंदिरा देवी का कुछ समय पहले निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से बीमारी से पीड़ित थीं। उनके पार्थिव शरीर को आज सुबह 9 बजे प्रशंसकों के दर्शन के लिए पद्मालय स्टूडियो में रखा जाएगा और बाद में महाप्रस्थानम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।”
फैंस ने दी श्रद्धांजलि
Rest in peace amma garu🥲
Stay strong @urstrulyMahesh anna we are always with u#MaheshBabu pic.twitter.com/mi8bkQvExI— UrstrulySaiChandra (@ChandraCsm4) September 28, 2022
True words about AMMA🥺 by #MaheshBabu
Sad to listen 😕 pic.twitter.com/mxP1xJc3dE— Bhanu pspk (@BhanuCaptain) September 28, 2022
इसे भी पढ़ें : Deepika Padukone की तबीयत बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती
इसे भी पढ़ें : T20 वर्ल्ड कप से पहले फैंस के लिए बुरी खबर, इस तेज गेंदबाज ने लिया संन्यास










