Ranchi : सेना बहाली की सामान्य प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी गयी है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर यह फैसला या गया है। सेना भर्ती कार्यालय रांची ने इससे संबंधित लेटर जारी कर दिया है। लेटर में लिखा गया है कि – “सेना भर्ती कार्यालय रांची द्वारा आयोजित सेना बहाली के दौरान उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को यह सूचित किया जाता है कि 25 अप्रैल 2021 को आयोजित सामान्य प्रवेश परीक्षा कोविड-19 के फैलाव को मद्देनजर रखते हुए एवं भारत सरकार के निर्देशानुसार अनिश्चित समय के लिए स्थगित की जाती है। जिन अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किया गया है, वह कृपया स्थानीय समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल का अनुसरण करें।”

इसे भी पढ़ें : Delhi आज से Lock, 26 अप्रैल Total LockDown, सिर्फ इन सेवाओं को छूट
इसे भी पढ़ें : बीच सड़क प्रेमिका को मारने लगा थप्पड़े-थप्पड़…












