Garhwa(Nityanand Dubey) : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, इस तरह की घटनायें नहीं होनी चाहिये, ममता सरकार को राज्य के हित में काम करना चाहिये। उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि इससे झारखंड का डेमोग्राफिक बदल रहा है, जिसे लेकर कोर्ट में केस चल रहा है। गढ़वा में मीडिया से बात करते हुये अर्जुन मुंडा ने हेमंत सोरेन सरकार पर भी हमला बोला। बोले, प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की धज्जियां उड़ रही हैं, अपराधियों का मनोबल बढ़ा है। मुंडा ने कहा, “कौन किसका बिलीवर है ये व्यक्तिगत स्वतंत्रता है, लेकिन संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को शब्दों की मर्यादा रखनी चाहिये। देश संविधान से चलता है।” सर्किट हाउस में प्रशासन और नेताओं से मुलाकात कर कनहर पाइपलाइन योजना और मंडल डैम की स्थिति पर जानकारी ली और शीघ्र पूरा करने का निर्देश भी दिया। इससे पहले शहर के रंका मोड़ पर विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी समेत बीजेपी नेताओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।
मुर्शिदाबाद हिं’सा पर बरसे अर्जुन मुंडा
Date:

ऑपरेशन सिंदूर: पहली बार सार्वजनिक हुये 6 शहीदों के नाम… जानें कौन
Kohramlive : मई 2025 में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ...
विदेश जाना हुआ महंगा, पासपोर्ट फीस में बड़ा इजाफा…
Kohramlive : अगर आप घूमने, पढ़ाई करने, नौकरी करने...
झारखंड में इंटर पास युवाओं के लिये बेहतरीन मौका, ऐसे हासिल करें सरकारी नौकरी…
Ranchi : झारखंड में सरकारी नौकरी पाने की चाहत...
सिया-चेतन में फोन पर 238 घंटे बाते हुई, अब…
Kohramlive : पुणे के युवा कारोबारी केतन अग्रवाल की...
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप बने दूल्हा…
UP : टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप ने...







