रांची : अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी के एक घर में 19 मई को अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। घर मालिक ने इस संबंध में अरगोड़ा थाना में मामला दर्ज कराया था। मामले की जांच के क्रम में पुलिस को पता चला कि कूड़ा चुनने वालों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। सूचना के आधार पर अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार के द्वारा कूड़ा चुनने वाले दो लोगों को पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की बात कबूल की। उनके पास से पुलिस ने चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया। चोरों के पास से घर एवं बाथरूम में लगे करीब एक दर्जन नल, गीजर, बैट्री, इनवर्टर और सिलिंग फैन बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियों में शंकर लोहरा और कृष्णा सिंह शामिल है।
Read More :टीएमएच में विवाहिता की मौत, मां बोली- ससुराल वालों ने मेरी बेटी को मार डाला
Read More :कोरोना का पीक अभी पार नहीं हुआ, टेस्टिंग, ट्रैकिंग और ट्रीटमेंट सरकार की प्राथमिकता : हेमंत सोरेन










