Lohardaga : डबल बुल ऑपरेशन से डर कर भाकपा माओवादी के एरिया कमांडर जतरू खेरवार उर्फ टाना खेरवार ने आज सरेंडर कर दिया। वहीं हथियार डालने वाले माओवादी जतरू ने कहा कि उसने सरकार की नई दिशा से प्रभावित होकर यह कदम उठाया। संगठन में शोषण भी बहुत होता है। आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति बेजोड़ है। हिंसा की राह छोड़ समाज की मुख्य धारा से जुड़ने का बेहतर मौका है। लोहरदगा के डीसी, एसपी, डीएसपी एवं सीआरपीएफ 158 के समादेष्टा की मौजूदगी में एरिया कमांडर ने सरेंडर किया। जतरू खेरवार के खिलाफ केवल लोहरदगा के किस्कू और पेशरार थाने में कुल 17 संगीन मामले दर्ज है। कई मामलों में वह मोस्ट वांटेड था। लंबे अर्से से पुलिस को उसकी तलाश थी।
झारखंड के उग्रवाद और नक्सलवाद के खात्मा के लिये पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। सूबे के डीजीपी नीरज सिन्हा के कड़े रूख का ही नतीजा है कि गुजरे कुछ माह में केवल लोहरदगा में 27 खूंखार माओवादी और उग्रवादियों ने अपने अपने हथियार डाल सरेंडर कर दिया। इनमें कई ईनामी नक्सली भी शामिल हैं। वहीं वांटेड माओवादियों को चेतावनी दी गई कि समय रहते वह नई दिशा नीति के तहत सरेंडर कर दें, वर्ना अंजाम भुगतने को तैयार रहें। वहीं झारखंड के आम से लेकर खास तक से अनुरोध किया गया है कि अगर उन्हें किसी उग्रवादी या माओवादी के बारे में जो कुछ जानकारी देना हो, वह बेखौफ दे सकते हैं। जानकारी देने वालों के नाम और पता को बिल्कुल गुप्त रखा जायेगा। झारखंड पुलिस के वेबसाइट पर वांटेड माओवादी, उग्रवादी और अपराधियों की लिस्ट उपलब्ध है। एक समय था जब लोहरदगा में माओवादियों की हुकूमत चलती थी, पर अब ऐसा नहीं है। लोगों का डर भय दूर हुआ है।
इसे भी पढ़ें : प्रतिशोध का नतीजा है भाई-बहन का Bru*tal Mu*rder… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : रांची के होटल खालसा में मचा कोहराम… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : बिहार में फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्वीटर समेत 22 एप्स पर लगा बैन, जाने क्यों
इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : बिहार में सुबह 4 बजे से रात 8 बजे तक नहीं चलेगी कोई ट्रेन… जानिये क्यों
इसे भी पढ़ें : OMG! बहन की बुलेट पर बैठ, दूल्हा भाई पहुंचा जयमाला तक















