नयी दिल्ली : रेलवे के इतिहास में पहली बार अलग-अलग जगहों से इतनी ट्रेनों की शुरुआत एक साथ हुई। पीएम Modi ने रविवार को आठ नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। यह उद्घाटन वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हुआ। ये ट्रेनें गुजरात के केवडिया के लिए शुरू की जा रही हैं। इससे स्टेच्यू ऑफ यूनिटी देखने के लिए जाने वालों को सुविधा मिलेगी। गुजरात के अलावा देश के छह राज्यों- दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु से केवडिया के लिए सीधी कनेक्टिविटी हो गई है।
Modi ने कहा, विकास यात्रा का नया अध्याय
उदघाटन कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि ये आयोजन सही मायने में भारत को जोड़ने का प्रयास है। केवडिया का कई क्षेत्रों से ट्रेन के माध्यम से जुड़ना गर्व का पल है। कई जगहों से ट्रेनें केवडिया के लिए निकली हैं। एक रेल लाइन का चौड़ीकरण विकास यात्रा का नया अध्याय है।
इसे भी पढ़ें : …और झुलसकर 6 लोगों की दर्दनाक मौत, कई जिंदगी और मौत से लड़ रहे जंग
तीन स्टेशनों की नई बिल्डिंग का भी उद्घाटन
प्रधानमंत्री ने 8 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के साथ ही दाभोई-चंदोड ब्रॉडगेज लाइन, चंदोड-केवडिया न्यू ब्रॉडगेज लाइन, प्रतापनगर-केवडिया सेक्शन और दाभोई, चंदोड, केवडिया स्टेशन की नई बिल्डिंग की शुरुआत भी की। केवडिया देश का पहला रेलवे स्टेशन है, जिसे ग्रीन बिल्डिंग सर्टिफिकेशन दिया गया है।
इसे भी पढ़ें : …और झुलसकर 6 लोगों की दर्दनाक मौत, कई जिंदगी और मौत से लड़ रहे जंग
इसे भी पढ़ें : दूल्हा बनने से पहले ही सिपाही ने खुद को मिटा लिया












