आर्च बिशप हाउस में रौनक, हेमंत–कल्पना सोरेन ने बांटी खुशियां…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : CM हेमंत सोरेन अपनी धर्मपत्नी व विधायक कल्पना सोरेन के साथ आज रांची के आर्च बिशप हाउस में पहुंचे। वहां के माहौल में सद्भाव और सौहार्द की गर्माहट घुल गई। मुख्यमंत्री दंपति ने बालक यीशु का दर्शन कर शांति और कल्याण की कामना की। प्रभु यीशु के आगमन की खुशी में केक काटा गया, मुस्कानें बिखरीं, क्रिसमस की शुभकामनाएं गूंज उठीं। यह पल आपसी भाईचारे और विश्वास का प्रतीक बना। इससे पहले आर्च बिशप विंसेंट आइंद ने मुख्यमंत्री के आगमन पर आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री और आर्च बिशप ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस खुशी के मौके पर बिशप हाउस, मनरेसा हाउस, सद्भावना, सेंट जेवियर्स कॉलेज, अल्बर्ट कॉलेज के फादर गण भी मौजूद रहे। क्रिसमस का यह उत्सव झारखंड की गंगा-जमुनी तहजीब और सांप्रदायिक सद्भाव की खूबसूरत तस्वीर बनकर उभरा।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जनता दरबार में दिव्यांग बेटे की आंखों में उतर आई खुशी…

Ranchi : रांची समाहरणालय में सोमवार को लगे जनता...

मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में पिछले कई दिनों...

Paytm का नया ‘Pocket Money’ फीचर लॉन्च, कंट्रोल रहेगा मम्मी-पापा के पास…

Kohramlive : घर में अक्सर एक आवाज गूंजती है, ...

हरिद्वार से लौट रहा था शार्प शूटर, टोल प्लाजा पर धरा गया…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में हुये चर्चित चंद्रनाथ...

जेल की ऊंची दीवारों के भीतर आखिर क्या हुआ? DC ने दिये जांच के आदेश…

Ranchi : रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय...