spot_img
spot_img

रांची के मुक्तिधामों में अब नहीं चलेगी मनमानी, दरों पर लगेगी लगाम…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : राजधानी रांची के मुक्तिधामों यानी दाह-संस्कार स्थलों पर नागरिक सुविधाएं बेहतर करने और व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की दिशा में नगर निगम ने पहल की है। अब इन स्थलों पर लकड़ी और अंतिम संस्कार में इस्तेमाल होने वाली अन्य जरूरी सामग्रियों की मनमानी कीमत वसूलने पर रोक लगाने की तैयारी है। इसे लेकर नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें नगर निगम के विभिन्न अंचलों के अंतर्गत आने वाले दाह-संस्कार स्थलों की मौजूदा स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं और जरूरतों की समीक्षा की गई। अंचल की टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों के मुक्तिधामों की जानकारी साझा की। बैठक में दाह-संस्कार स्थलों पर उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं की विस्तार से चर्चा हुई। इनमें बिजली, पेयजल, शौचालय, शेड, स्नानागार, पार्किंग और भंडार कक्ष जैसी सुविधाएं शामिल हैं। जहां सुविधाओं की कमी है, वहां आवश्यक सुधार और विकास की जरूरत पर जोर दिया गया। नगर आयुक्त ने कहा कि निगम क्षेत्र के सभी दाह-संस्कार स्थलों का संचालन निर्धारित प्रावधानों और नियमों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाएगा। उपलब्ध संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करने के साथ-साथ आधारभूत संरचनाओं को भी विकसित किया जायेगा।

लकड़ी और जरूरी सामग्री की कीमतों पर बनेगी समिति

मुक्तिधामों पर लकड़ी और अन्य आवश्यक सामग्रियों की बिक्री में मनमानी दरों की शिकायतों पर रोक लगाने के लिये विशेष व्यवस्था की जायेगी। नगर आयुक्त ने उप नगर आयुक्त की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने का निर्देश दिया है। इस समिति में सहायक नगर आयुक्त, नगर प्रबंधक, वन विभाग के प्रतिनिधि और वर्तमान में संबंधित दाह-संस्कार स्थलों का संचालन कर रहे संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। समिति बिक्री दरों और मौजूदा व्यवस्था की समीक्षा करेगी, ताकि अंतिम संस्कार के लिये आने वाले लोगों को निर्धारित और उचित दरों पर जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई जा सके। किसी अपने को खोने का दुख परिवार के लिये बेहद कठिन होता है। ऐसे समय में अंतिम संस्कार की व्यवस्था को लेकर लोगों को अतिरिक्त परेशानियों का सामना न करना पड़े, यह नगर निगम की इस पहल का अहम उद्देश्य है। मुक्तिधामों में बुनियादी सुविधाओं का विकास और कीमतों पर नियंत्रण होने से आम नागरिकों को राहत मिलने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें :

महादेव बेटिंग एप पर CBI का महाप्रहार…

Ranchi : ऑनलाइन सट्टेबाजी की दुनिया में तहलका मचाने...

अंधविश्वास की खू’नी इंतहा, पोती के सामने ही मा’र डाला…

Giridih : जिस घर में कभी अपनों के साथ...

रांची के कोकर में दोस्ती का भयानक अंत…

Ranchi : दोस्ती का रिश्ता भरोसे और अपनापन का...

AI ने बदल दिया TV देखने का तरीका, एक पिता ने निकाला अनोखा तरीका…

Kohramlive : बच्चों को मोबाइल और TV की लत...

खूंटी में बेखौफ अपराधियों का तांडव, पेट्रोल पंप कर्मचारी को मा’री गो’ली…

Khunti : झारखंड में अपराधियों के हौसले एक बार...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

महादेव बेटिंग एप पर CBI का महाप्रहार…

Ranchi : ऑनलाइन सट्टेबाजी की दुनिया में तहलका मचाने...

अंधविश्वास की खू’नी इंतहा, पोती के सामने ही मा’र डाला…

Giridih : जिस घर में कभी अपनों के साथ...

रांची के कोकर में दोस्ती का भयानक अंत…

Ranchi : दोस्ती का रिश्ता भरोसे और अपनापन का...

AI ने बदल दिया TV देखने का तरीका, एक पिता ने निकाला अनोखा तरीका…

Kohramlive : बच्चों को मोबाइल और TV की लत...

खूंटी में बेखौफ अपराधियों का तांडव, पेट्रोल पंप कर्मचारी को मा’री गो’ली…

Khunti : झारखंड में अपराधियों के हौसले एक बार...