लातेहार : जिले के मनिका प्रखंड मुख्यालय में स्थित सीआरपीएफ कैंप में एक जवान ने खुद को गोली मार ली। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक जवान का नाम प्रवीण मोचारी है। वह असम राज्य के बक्सा जिला दुबा गांव दिलपार का रहने वाला बताया जा रहा है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। वह सीआरपीएफ-133 बटालियन का जवान था।
इसे भी पढ़ें : मासूम बिटिया का खून कर हवालात में घंटोंं साधे रहा गुम्मी, मुंह खोला तो सिर्फ इतना कहा…
मिली जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर जवान तनाव में था। जिसके कारण उसने खुद को गोली मार ली। घटना के बाद पूरे कैंप को सील कर दिया गया है। जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेजा गया। यहां याद दिला दें कि लातेहार में दिसंबर माह में सीआरपीएफ के जवान द्वारा गोली मारकर आत्महत्या करने की यह दूसरी घटना है।
इसे भी पढ़ें : 10 लाख का इनामी प्रशांत मांझी पुलिस गिरफ्त में !
इसे भी पढ़ें : सात फेरे लेने से पहले ही मंडप से दूल्हा को उठा ले गई पुलिस, देखिए क्या है माजरा…














