spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

गुमला में टीपीसी के 5 उग्रवादी चढ़े पुलिस के हत्‍थे, चार फरार

Date:

spot_img
spot_img
  • पुलिस फोर्स को देखते ही दो बम फेंककर भागने लगे
  • कोविड टेस्‍ट के बाद सबको भेजा गया जेल
  • 4 भाग निकलने में रहे सफल

कोहराम लाइव डेस्क: गुमला पुलिस ने शुक्रवार को जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र के हेलता गांव से टीपीसी के पांच एक्टिव सदस्यों को दबोचने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने सबका कोविड टेस्ट कराकर जेल भेज दिया है। शनिवार को एसपी पी जनार्दनन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी।

छोटे व्‍यवसायियों को भी कर रहे भयभीत

एसपी ने बताया कि पुलिस को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि पूर्व में उग्रवादग्रस्त क्षेत्र बिशुनपुर के पहाड़ी इलाकों में टीपीसी उग्रवादी घूम रहे हैं। वे इलाके में हो रहे विकास कार्यों में बाधा भी पहुंचा रहे हैं। छोटे-छोटे व्यापारियों व नौकरी पेशा लोगों को भी लेवी का भय दिखा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें :लातेहार में CRPF जवान ने खुद को मारी गोली  

हेलता गांव के पहाड़ किनारे जंगल में छिपे थे

मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस हेलता गांव के पहाड़ किनारे जंगल स्थित सुरेश उरांव उर्फ अमित उरांव के घर पहुंची। वहीं टीपीसी के उग्रवादी छिपे थे। पुलिस फोर्स को देखते ही दो बम फेंक हमला कर भागने लगे। पुलिस की सख्‍त घेराबंदी के कारण पांच उग्रवादी पकड़ लिये गए। चार भागने में सफल रहे। पकड़ाए उग्रवादियों में पहला लातेहार के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के पारही निवासी प्रभात मुंडा उर्फ राकेश मुंडा है। उसके पास से एक रायफल व पांच गोलियां बरामद हुई हैं। दूसरा लोहरदगा के सेन्हा थाना क्षेत्र के गरगांव निवासी अमित उरांव उर्फ अमित भगत के पास से एक दोनाली बंदूक व तीन गोलियां तथा तीन मोबाइल बरामद हुए हैं। तीसरा और चौथा गुमला के पुसो थाना क्षेत्र के सुरसा निवासी इंद्र कुमार गोप व दिलीप उरांव हैं। पांचवां बिशुनपुर थाना क्षेत्र के हेलता का रहने वाला राहुल महली है।

इसे भी पढ़ें :मासूम बिटिया का खून कर हवालात में घंटोंं साधे रहा गुम्‍मी, मुंह खोला तो सिर्फ इतना कहा…

इसे भी पढ़ें :

पहाड़ पर बैठकर बड़ी वारदात की फिराक में थे बदमाश, SIT ने घेरा तो…

Gumla: रात का सन्नाटा, पहाड़ पर बैठे कुछ संदिग्ध चेहरे...

चार साल बाद खुला दफन राज, कब्र से निकला कं’काल…

Gumla : कभी खामोश हो चुकी एक कब्र ने...

जिगरी दोस्त ने आधी रात कर दिया खौफनाक कांड… जानें

Gumla : गुमला में दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार कर...

गुमला में एक ही रोज सात लोगों को सांप ने डंसा, फिर…

Gumla : गुमला में रविवार को सर्पदंश के एक साथ...

शादी से पहले होने वाली दुल्हन लापता…

Gumla : गुमला के सदर थाना क्षेत्र के डुमरडीह...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पहाड़ पर बैठकर बड़ी वारदात की फिराक में थे बदमाश, SIT ने घेरा तो…

Gumla: रात का सन्नाटा, पहाड़ पर बैठे कुछ संदिग्ध चेहरे...

चार साल बाद खुला दफन राज, कब्र से निकला कं’काल…

Gumla : कभी खामोश हो चुकी एक कब्र ने...

जिगरी दोस्त ने आधी रात कर दिया खौफनाक कांड… जानें

Gumla : गुमला में दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार कर...

गुमला में एक ही रोज सात लोगों को सांप ने डंसा, फिर…

Gumla : गुमला में रविवार को सर्पदंश के एक साथ...

शादी से पहले होने वाली दुल्हन लापता…

Gumla : गुमला के सदर थाना क्षेत्र के डुमरडीह...