अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए आवेदन शुरू, लास्ट डेट कब… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची स्थित आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (एआरओ) ने अग्निवीर भर्ती वर्ष 2027 (इंटेक) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य अविवाहित पुरुष अभ्यर्थी 1 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। सेना ने साफ किया है कि अंतिम तिथि के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा। अधिकारियों ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आखिरी समय का इंतजार न करें, क्योंकि अंतिम दिनों में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं। आवेदन करते समय सभी जानकारी सावधानीपूर्वक और सही भरना अनिवार्य है, गलत या अधूरी जानकारी मिलने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।

भर्ती से जुड़ी पात्रता, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, मेडिकल मानक और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट “Join Indian Army” पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले विस्तृत अधिसूचना ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है। अग्निवीर योजना युवाओं को भारतीय सेना में निर्धारित अवधि तक सेवा का अवसर देती है। यह न केवल देश सेवा का मौका है, बल्कि अनुशासन, कौशल और व्यक्तित्व विकास का भी सशक्त मंच माना जाता है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड की बेटियों का जापान में जलवा…

Ranchi : जापान के काकामीगहारा में आयोजित अंडर-18 महिला...

JSCA विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का शानदार आगाज…

Ranchi : झारखंड में महिला क्रिकेट को नई उड़ान...

रांची में ह’त्या, मचा तहलका…

Ranchi : राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र में...

रेस्टोरेंट में लगी भयानक आग, एक साथ चली इतनी जा’न…

Delhi : राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित हौजरानी...

सिवान में मॉब लिंचिंग कांड का खुलासा, दारोगा सस्पेंड…

Bihar : एक मोबाइल की तलाश में उठे शक...