कोहराम लाइव डेस्क : दुनिया की नामी टेक्नोलॉजी कंपनी Apple अपने क्वालिटी प्रोडक्ट के लिए ही नहीं, प्रोडक्ट में खामी दूर करने के प्रति भी अग्रणी है। वैसे तो एप्पल के प्रोडक्ट में शिकायत की गुंजाइश कम ही होती है, पर ऐसी स्थिति आने पर कंपनी मुफ्त में रिपेयर करने का अवसर भी अपने ग्राहकों को देती है।
इसे भी पढ़ें : आंख लड़ी और हो गया प्यार, रोमांस के दौरान टटोला तो उड़ गए होश
हाल के समय में मिल रही परेशानी की शिकायत
पिछले कुछ समय से Apple Watch Series 5 और Apple Watch SE को रिचार्ज करने में परेशानी की शिकायत मिल रही है। इन दो स्मार्टवॉच में बग फिक्स करने के लिए watchOS 7.3.1 अपडेट भी रिलीज किया गया है। इसके बावजूद अगर ये Apple Watch चार्ज नहीं हो रहे हैं, तो कंपनी अब इन्हें रिपेयर करके देगी।
इसे भी पढ़ें : फिल्म एमएस धोनी के एक और एक्टर ने किया सुसाइड, वीडियो शेयर कर बतायी थी ये बात…
इस लैपटॉप की बदली जाएगी बैटरी
Apple का कहना है कि MacBook Pro के कुछ मॉडल्स की मुफ्त में बैटरी बदली जाएगी। बताया जा रहा है कि MacBook Pro के 2016 और 2017 में बने कुछ मॉडल्स में तकनीकी खराबी आ गई है। इस वजह से कुछ सीरीज के मॉडल्स को Recall किया जा रहा है।








