spot_img

हांकने और हड़काने के चलते मा*रा गया था एंथोनी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Khunti : खाने-पीने के वक्त बड़ी-बड़ी बातें हांकने और हड़काने के चलते एंथोनी टोपनो की हत्या कर दी गई थी। इल्जाम है कि एंथोनी जेल में बंद अपने भाई पौलूस टोपनो का नाम लेकर हड़का रहा था। एंथोनी टोपनो की बीते रविवार की रात हत्या करने के बाद उसकी लाश को जराकेल जंगल के कुएं में फेंक दिया गया था। बीते मंगलवार को रनिया पुलिस ने एंथोनी टोपनो की डेड बॉडी बरामद की थी। मारे गये एंथोनी की पत्नी अलीशा टोपनो और बहन क्लेमेशिया टोपनो ने पुलिस को बताया था कि रविवार की शाम 7 बजे थॉमस टोपनो हड़िया पिलाने के नाम पर एंथोनी को घर से बुलाकर ले गया था। बाद में उसकी हत्या कर दी गई।

दर्ज केस के आधार पर पुलिस ने सबसे पहले थॉमस टोपनो को उठा लिया। वह पूछताछ में टूट गया। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और पुलिस को बताया कि एंथोनी को मारने में उसका साथ नेलसन कोनगाड़ी और गबरियल टोपनो ने दिया था। इसके बाद इन दोनों को भी पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया। हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिये गये। वहीं, खून से सने कपड़े भी रिकवर कर लिये गये। गिरफ्तार थॉमस टोपनो रनिया थाना क्षेत्र के डोयंगेर रंगरोड़ी गांव का रहनेवाला है। इस बात का खुलासा आज तोरपा के DSP क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने मीडिया के सामने किया। इस मर्डर केस का खुलासा करने में रनिया के थानेदार विकास कुमार जायसवाल, सब इंस्पेक्टर ओम प्रकाश राय, टिनू कुमार और थाना के सशस्त्र बल और अंगरक्षक की सराहनीय भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें :स्ट्रांग रूम के अंदर-बाहर कड़ा पहरा, थ्री लेयर सिक्योरिटी… जानें

इसे भी पढ़ें :तेजस्वी यादव ने BJP पर बोला हमला… जानें क्या

इसे भी पढ़ें :डूबने से दो मासूमों के निकल गये प्राण… जानें

इसे भी पढ़ें :ड्यूटी के दौरान दारोगा की मौ*त…

इसे भी पढ़ें :सुनीता केजरीवाल की बढ़ सकती है मुसीबत… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें :रेपिस्टों का कुछ नहीं बिगड़ा, शर्म से झुक गया सबका माथा

इसे भी पढ़ें :गिरफ्तार पांच महिलाओं की बातें सुन ठनक गया पुलिस का माथा… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :भाजपा प्रत्याशी के काफिले की गाड़ी ने तीन को रौंदा, मचा बवाल…

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सुप्रीम कोर्ट से आसाराम को बड़ा झटका…

Kohramlive : नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की...

डबल म’र्डर से तहलका…

Deoghar : देवघर के सोनाराठाड़ी प्रखंड की नावाडीह पंचायत में...

रांची में अगले दो दिन पानी की सप्लाई रहेगी बंद… जानें क्यों

Ranchi : राजधानी रांची के करीब 80 फीसदी हिस्से...

हिमांशु सिंह की मौ’त के बाद भारी हं’गामा, तीन पुलिसवाले सस्पेंड

Jamshedur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में चाकूबाजी में घायल...