spot_img

ऐसी क्रूर Teacher को नहीं देखा होगा आपने, देखें क्या कर डाली मासूम बच्ची के साथ

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KohramLive : एक टीचर (Teacher) की क्रूरता ने हर किसी को दंग कर दिया। टीचर ने पहले छात्रा वंदना को कैंची से मारा, फिर उसके बाल काटने की कोशिश की। इसके बाद उसे स्कूल की पहली मंजिल से फेंक दिया। वंदना 5वीं क्लास की स्टूडेंट है। उसे सिर में गंभीर चोटें लगी है। उसे हिंदूराव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बच्ची के पिता ने मीडिया से कहा कि उनकी बेटी का कोई कसूर नहीं था। बच्चों को स्कूल भेज वो काम पर जा रहे थे। यह खबर सुन वो भागे-भागे स्कूल गये। सबने बताया कि टीचर (Teacher) ने बच्ची को पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया था। टीचर ने और बच्चों को भी मारा था। उनकी बेटी के माथे पर कैंची से मारने के निशान हैं।

बेटी ने उन्हें बताया कि मैडम ने उसे कैंची से मारा फिर उसे फेंक दिया। अगर टीचर (Teacher) पागल है तो उसे स्कूल में क्यों रखा गया है। बच्ची के फेंकने से पहले स्कूल के दो टीचर के आपस में लड़ने की बात भी सामने आ रही है। यह सनसनीखेज वारदात दिल्ली के मॉडल बस्ती स्थित प्राइमरी स्कूल में हुई। यह स्कूल दिल्ली के देश बंधु गुप्ता रोड थाना क्षेत्र में है। इस वारदात के बाद लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। कुछ लोग गुनहगार टीचर गीता देशवाल को सबक सिखाना चाहते थे, पर मौके पर पहुंच गई पुलिस ने उग्र भीड़ को किसी तरह शांत किया। टीचर गीता को पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है।

मौके पर पहुंची डीसीपी मध्य दिल्ली श्वेता चौहान ने मीडिया को बताया कि एक अन्य टीचर (Teacher) जब बीच-बचाव करने आई तो उन्हें भी चोटें पहुंचाई गई। बच्ची की हालत अभी ठीक है। टीचर को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित बच्ची ने अस्पताल में बताया कि टीचर ने पहले कैंची से उसे मारा। उसके बाल भी काट रही थी। पीड़िता ने बताया कि क्लास में उसने कोई बदमाशी भी नहीं की थी, फिर भी टीचर ने उसे छत से फेंक दिया। स्कूल में दो महिला टीचर्स ने आपसी झगड़े में 5वीं क्लास की बच्ची को पहले पेपर कटर से मारा, फिर पहली मंजिल से फेंक दिया। बच्ची के सिर में चोट लगी है।

इसे भी पढ़ें : अस्पताल के Gents Toilet में मिली नवजात बच्ची की डेड बॉडी… देखें

इसे भी पढ़ें : उचट सा गया था मन, भगवान के संग ही सात फेरे ले ली पूजा…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हजारीबाग में मौ’त बनकर दौड़ी कार, कइयों को रौंद डाला…

Hazaribagh : हजारीबाग में देर रात तेज रफ्तार कार...

बढ़ रही रफ्तार, झारखंड में अगले 5 दिन अलर्ट… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब रफ्तार पकड़...

बैंक ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, SBI ने निकाली बंपर भर्ती…

Kohramlive : अगर आपका सपना देश के सबसे बड़े सरकारी...

‘लॉकअप’ में क्यों आईं सुनीता आहूजा? ये बता गई…

Kohramlive : सुनीता आहूजा इन दिनों लॉकअप: सच या सजा...

रांची में एक साथ सगे भाइयों की मौ’त, मचा कोहराम…

Ranchi : रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के चन्द्राटोली...