Latehar : प्रॉपर्टी (Property) के लफड़े में एक शख्स का मर्डर कर दिया गया। इल्जाम है कि उसके बड़े भाई ने उसे गोली मार दी। गोली मारने के बाद संदेही गुनहगार मौके से भाग निकलने में कामयाब रहा। वारदात की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मिली सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लोगों ने पूछताछ में पुलिस को जो कुछ बताया उसके अनुसार मनोज प्रसाद बीती देर रात अपने छोटे भाई दिलीप प्रसाद के घर गया गया था। वह वहां प्रॉपर्टी (Property) के पेपर्स लेने गया था। दिलीप ने मनोज को पेपर्स देने से साफ इनकार दिया। दिलीप के मना करने पर बड़े भाई मनोज का खून खौल उठा। इल्जाम है कि मनोज ने अपनी कमर में हथियार निकाला और दिलीप को ठोक डाला। गोली दिलीप के गर्दन में लगी। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसापास के लोग वहां जुटने लगे। लोगों को अपनी ओर बढ़ता देख मनोज वहां से भाग निकला। लोगों ने बताया कि भागते वक्त वह हाथों में हथियार लहरा रहा था।
लोगों का कहना है कि गुजरे कुछ दिनों पहले मनोज का अपने पिता रामदेव साव के साथ भी झगड़ा हुआ था। उस वक्त भी जमीन जायदाद (Property) को लेकर बवाल हुआ था। आसपास के लोगों ने तब मामले को सलटा दिया था। पर मनोज को जायदाद में हिस्सा चाहिए था। उसी चक्कर में वह छोटे भाई के घर कागजात लेने पहुंचा था। कागजात नहीं मिलने पर झगड़ा-झंझट हुआ और फायरिंग में दिलीप मारा गया। यह वारदात लातेहार के सदर थाना क्षेत्र के नावागढ़ गांव से उछल कर सामने आई है।
इधर, सदर थानेदार चंद्रशेखर चौधरी का कहना है कि प्रॉपर्टी के लफड़े में वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस छानबीन कर रही है। जल्द ही गुनहगार को दबोच लिया जाएगा।
इसे भा पढ़ें : नये साल में अगर प्लान है तो इन छोटी-छोटी बातों पर फोकस जरूरी
इसे भा पढ़ें : ऐसी क्रूर Teacher को नहीं देखा होगा आपने, देखें क्या कर डाली मासूम बच्ची के साथ












