खौफ का दूसरा नाम मयंक सिंह के घर डुगडुगी बजा गई ATS, फिर…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : केवल इंटरनेट कॉल पर अपने नाम का खौफ पैदा करने वाला बड़ा गुंडा मयंक सिंह के घर जाकर ATS ने डुगडुगी बजाई है। वहीं, इश्तेहार चस्पा किया है। ATS का दावा है कि मयंक सिंह का असली नाम सुनील कुमार मीणा है। वह राजस्थान के अनूपगढ़ के मंडी थाना क्षेत्र के घड़साना का रहनेवाला है। वह मलेशिया में रहकर झारखंड के कारोबारियों को डरा-धमका कर अवैध उगाही में जुटा है। मयंक सिंह कुख्यात गैंगस्टर अमन साव गैंग के लिये काम करता है।

झारखंड ATS की टीम ने सबसे पहले कुख्यात मयंक सिंह के बारे में डिटेल जानकारी जुटाई। इसके बाद राजस्थान के अनूपगढ़ पहुंची। यहां स्थानीय पुलिस की मदद से Mayank Singh के घर तक पहुंची। Mayank Singh द्वारा जुटाये गये कई तरह के चल-अचल संपत्तियों के बारे में भी पता किया गया। काली कमाई के जरिये मयंक सिंह ने नया घर बनाया है, वहीं महंगी गाड़ियां भी खरीदी है। Mayank Singh के हाजिर नहीं होने पर बहुत जल्द उसके घर को कुर्क कर लिया जायेगा। डुगडुगी बजाये जाने के बाद आस पड़ोस के कई लोग यह जान पाये कि उनके गांव में रहनेवाला सुनील कुमार मीणा झारखंड का बड़ा अपराधी है और वह मयंक सिंह के नाम से खौफ पैदा करता है।

इसे भी पढ़ें :घर से निकलने से पहले जान लें पेट्रोल-डीजल के अपडेटेड दाम…

इसे भी पढ़ें :अलग-अलग शहरों के छात्रों को एक मंच पर मिला सम्मान… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :CM केजरीवाल के निजी सचिव टर्मिनेट… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में आज बारिश…

इसे भी पढ़ें :साथ जीने-मरने की कसमे खाई, फिर…

इसे भी पढ़ें :CM चंपई बोले बराकर नदी पर बनेगा पुल, दूरी हो जायेगी आधी…

इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर और लेडी डॉन की शादी, जेल गेट से लेकर मंडप तक पहरे…. धरा गये पांच शूटर

इसे भी पढ़ें :यूपी में मायावती की पार्टी को बड़ा झटका…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जून का पहला सप्ताह : सभी 12 राशियों का हाल… जानें

KohramLive Desk : जून महीने का पहला सप्ताह कई...

सिंगापुर पहुंचे राजद सुप्रीमो, बेटी बोली, ‘आज हमारे घर भगवान आये हैं’…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद...

165 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में शनिवार को झारखंड राज्य...

अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर, कमिश्नर ने गैर हाजिर का रोका वेतन…

Garhwa(Nityanand Dubey) : सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में अक्सर...