Kohramlive : पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने एक और मेडल झटक लिया। 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता है। इस मुकाबले में भारत ने दक्षिण कोरिया की ओह ये जिन और ली वोन्हो की जोड़ी को 16-10 से हराया। मनु भाकर ने इसी के साथ इतिहास रच दिया है। वह एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। इससे पहले ब्रिटिश के नॉर्मन प्रिचर्ड ने साल 1900 में दो मेडल जीते थे। वहीं सरबजोत सिंह का यह पहला ओलंपिक मेडल है। इस जीत के साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित कई दिग्गजो ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी है। वहीं दोनों खिलाड़ियों अंबाला के सरबजोत और हरियाणा की मनु के घर जश्न मनाया जा रहा है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया, “शूटिंग के लिए 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम स्पर्धा में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर और सरबजोत सिंह को बधाई। मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है, वो एक ही ओलंपिक खेलों में दो पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज बन गई हैं।… pic.twitter.com/rPZaIfVT2t
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 30, 2024
#WATCH निशानेबाज सरबजोत सिंह के पिता जितेंद्र सिंह, सहायक कोच गौरव सैनी और अन्य लोग हरियाणा के अंबाला में जश्न मनाते हुए दिखे।
निशानेबाज मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।#ParisOlympics2024 pic.twitter.com/e6BFzHAYN8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 30, 2024
#WATCH फ़रीदाबाद, हरियाणा | निशानेबाज मनु भाकर के माता-पिता ने अपनी बेटी द्वारा पेरिस में चल रहे खेलों में दो ओलंपिक पदक जीतने के बाद जश्न मनाया। pic.twitter.com/ayNRypMZEo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 30, 2024
इसे भी पढ़ें : कांवड़ मार्ग के दुकानदारों को नहीं लगानी होगी नेमप्लेट : SC
इसे भी पढ़ें : थाना में बेहतर बर्ताव और क्विक रिसपॉन्स पर होगा जोर : DGP
इसे भी पढ़ें : कार्यशाला में बाल अपराध रोकने पर जोर, जागरूक करने की जरूरत
इसे भी पढ़ें : गांव-देहात की 25 महिलाओं के खिल गये चेहरे… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : CM का बड़ा आदेश : विदेश से लौटे मजदूरों को दें काम
इसे भी पढ़ें : डोनेट की बेहतरीन मशीन, तीन बच्चों का हुआ भला…
इसे भी पढ़ें : पान, बीड़ी, सिगरेट और खैनी से रहें दूर, तंबाकू दिवस पर टिप्स दे गये डॉ वर्मा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :मंत्रियों से लेकर अधिकारियों तक बरसी कृपा, हेमंत कैबिनेट में कई अहम फैसले
इसे भी पढ़ें :वोटर लिस्ट में कल से अपना नाम ऐसे चेक करें
इसे भी पढ़ें :जेलर सस्पेंड, वजह चौंकाने वाली…
इसे भी पढ़ें :अब Bar and Restaurant में ”इनकी” नो एंट्री
इसे भी पढ़ें :जेल के अंदर प्लान बनते ही बाहर बरसी गो’लियां… जानें













