फिर एक पति की मौ’त, इस बार बिजली का झटका…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Delhi : दिल्ली के उत्तम नगर में एक दिल दहला देने वाली कहानी सामने आई। जहां एक पत्नी ने अपने ही सुहाग का गला घोंट दिया… मोहब्बत के नाम पर, मगर किसी और के लिए। करण देव अपने छोटे से परिवार में खुश था, पत्नी सुष्मिता और 6 साल के बेटे के साथ। लेकिन सुष्मिता के दिल में कोई और बस चुका था, उसका चचेरा देवर राहुल।
दो साल से दोनों में प्यार का खेल चल रहा था और फिर एक दिन उस खेल ने करण की जान ले ली। साजिश रची गई  बिजली का झटका देकर मौत दी गई, और कहा गया “हादसा था!” घरवालों ने यकीन कर लिया लेकिन किस्मत ने एक सुराग छोड़ दिया। करण के छोटे भाई को राहुल का फोन मिला जिसमें वो चैट्स थे, जिनमें कत्ल की पूरी पटकथा लिखी गई थी। पर्दा उठा… और पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका को गिरफ़्तार कर लिया। अब तक के अनुसंधान के मुताबिक दोनों साथ रहकर करण की सम्पत्ति पर कब्ज़ा करना चाहते थे। इसलिए करण को रास्ते से हटा दिया। अब दोनों जेल की सलाखों के पीछे हैं और मासूम बेटा उस मोड़ पर खड़ा है, जहां न मां बची, न बाप। मामले की जांच जारी है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

5 लाख का ईनामी ‘महाकाल’ पुलिस के सामने झुका… देखें वीडियो

Ranchi : कभी जिसका नाम सुनकर गांवों में सन्नाटा...

अचानक भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, अनेक दबे…

Delhi :  राजधानी दिल्ली से शनिवार की शाम एक...

NTPC नॉर्थ करणपुरा का स्वच्छता पखवाड़ा खत्म…

Chatra : स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बेहतर जीवन...

हजारीबाग में मा’रकर पत्रकार का पैर तो’ड़ा…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में...

ढोल-नगाड़ों के साथ ‘महाकाल’ के दरवाजे पहुंची पुलिस…

Palamu : पलामू के बहुचर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस...