Ranchi : झारखंड के विभिन्न जेलों में उम्रकैद की सजा काट रहे 24 कैदियों को रिहा किया जाएगा। इस बात का ऐलान सीएम हेमंत सोरेन ने आज झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक के बाद किया। बैठक में कुल 50 कैदियों की रिहाई की समीक्षा हुई। सीएम ने कहा कि जो भी कैदी रिहा किए जाते हैं, उनका डाटा बैंक बनाया जाए। जेल से निकलने के बाद इन कैदियों की गतिविधियों की ट्रैकिंग और मॉनिटरिंग की व्यवस्था होनी चाहिए। समय-समय पर इन कैदियों की प्रॉपर काउंसलिंग भी होनी चाहिए। इसके अलावा इन्हें सरकार की योजनाओं से भी जोड़ा जाए, ताकि वे मुख्यधारा से जुड़े रहे। वहीं, जरूरतमंद कैदियों के पुनर्वास की भी व्यवस्था होनी चाहिए।
बैठक में मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव वंदना डाडेल, विभाग के प्रधान सचिव-सह-विधि परामर्शी नलिन कुमार, पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, न्यायायिक आयुक्त, रांची अरुण कुमार राय और कारा महानिरीक्षक उमा शंकर सिंह मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : हेमंत सरकार का ऐलान, मनरेगा मजदूरों को मिलेगा अब ज्यादा पैसा
इसे भी पढ़ें :देश के 40 लाख किसानों को मोदी सरकार ने दी बड़ी सौगात, देखें क्या…
इसे भी पढ़ें :सरकार ने मजदूरी दर बढ़ाने का किया ऐलान, झारखंड और बिहार में…
इसे भी पढ़ें :फ्री राशन लेने वाले ध्यान दें, 30 जून तक कर लें यह काम
इसे भी पढ़ें :1 अप्रैल को सरकार का गैस कीमतों पर बड़ा फैसला, जानें…
इसे भी पढ़ें : 1001 लोगों ने किया तीर्थ दर्शन, सीएम हेमंत से की यह अपील








