spot_img
spot_img

महिला दिवस पर भाषण प्रतियोगिता में अंजलि और पेंटिंग में खुशी ने मारी बाजी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

GARHWA (NITAYANANAD DUBEY): आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मंगलवार को स्थानीय सूरत पाण्डेय डिग्री कॉलेज की एनएसएस इकाई ने महिला दिवस मनाया। इस अवसर पर पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कराया। भाषण में अंजलि और पंटिंग प्रतियोगिता में खुशी ने बाजी मारी।

कदम से कदम मिलाकर पुरुषों के साथ चल रहीं महिलाएं

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन से हुआ। प्राचार्य प्रो.रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि आज महिलाएं पुरुषों के साथ कदम से कदम मिला कर चल रही हैं। यह जागरुकता की ही देन है। समाज में एक महिला शिक्षित होती हैं तो पूरा परिवार शिक्षित हो जाता है। मौके पर हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. विवेकानंद उपाध्याय ने कहा कि आधी आबादी यदि उपेक्षित होती है, तो समाज के विकास की बात बेमानी होगी। अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रो. अर्जुन प्रसाद ने कहा कि महिलाएं आज किसी भी दृष्टिकोण में कम नही है। कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. कमलेश सिन्हा ने कहा कि बिना बेटी के हम समाज की कल्पना नही कर सकते।

प्रतियोगिता में इन्‍हें भी मिला पुरकार

भाषण प्रतियोगिता में रागिनी कुमारी एवं मुस्कान कुमारी ने क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में अंजलि कुमारी ने द्वितीय तथा पल्लवी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो.खोदा बक्स अंसारी एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो. अखिलेश कुमार शुक्ला ने किया।

इसे भी पढ़ें : महिलाओं के माध्यम से राज्य की तस्वीर बदलना चाहती है सरकार : सीएम हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें :बिहार में जेडीयू ने जारी की अपने MLC प्रत्याशियों की लिस्‍ट

इसे भी पढ़ें :डॉक्‍टर इंजेक्शन कभी हाथ में और कभी कमर में क्यों लगाते हैं, जानें

इसे भी पढ़ें :67वीं BPSC PT परीक्षा फिर स्‍थगित, नवोदय एग्‍जाम की आयोग ने बढ़ाई तारीख

इसे भी पढ़ें :1 रुपये में घर लाएं Scooty, इस कंपनी का 11 मार्च तक ऑफर!

इसे भी पढ़ें :दो साल बाद विदेशी उड़ानों को हरी झंडी, जानिये कब से शुरू होगी फ्लाइटें

इसे भी पढ़ें :Election रिजल्ट आने से पहले CM दूह रहे बकरी, देखें वीडियो…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

मुहर्रम पर 13 फीट से ऊंचे झंडों पर रोक, DJ पूरी तरह बैन…

Garhwa : मुहर्रम को लेकर गढ़वा जिला प्रशासन पूरी...

हनुमान मंदिर की जमीन पर कब्जे का इल्जाम, गुस्साये लोगों ने ऑफिस घेरा…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के सिंघरावां गांव...

मुहर्रम को लेकर रांची में हाई अलर्ट, DC-SSP ने बुलाई बैठक…

Ranchi : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण...