अनिल टाइगर ह’त्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची में भाजपा नेता अनिल टाइगर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने इस कांड में शामिल मेन शूटर को अरेस्ट कर लिया। इस सुपारी किलिंग में फरार शूटर अमन सिंह समेत 4 को पुलिस ने टेक्निकल सेल की मदद से दबोच लिया। इससे पहले घटना को अंजाम देकर भाग रहे शूटर रोहित वर्मा को पुलिस ने उसी दिन एनकाउंटर कर पकड़ा था। इस कांड के खुलासे के लिए SSP चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर SIT का गठन किया गया था। जांच में सामने आया कि अनिल टाइगर की हत्या के लिए सुपारी दी गई थी। पकड़े गये अपराधियों में दो शूटरों के अलावा रेकी करने वाले लोग भी शामिल हैं।

जांच के अनुसार, एक जमीन कारोबारी का अनिल टाइगर से एक कीमती जमीन को लेकर विवाद था। खबर है कि हत्या की साजिश इसी विवाद के चलते रची गई होगी। हालांकि पुलिस ने अभी मामले का खुलासा नहीं किया है। गिरफ्तार दोनों शूटर कुख्यात सन्नी सिंह गिरोह से जुड़े बताये जा रहे हैं। गिरोह के सरगना सन्नी से भी ATS की रिमांड पर पूछताछ की गई, हालांकि उसने संलिप्तता से इनकार किया है। संभवतः आज शाम तक पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर सकती है। यहां याद दिला दें कि बीते 26 मार्च को कांके चौक के पास दिन दहाड़े अनिल टाइगर को गोली मार दी गई थी।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

5 लाख का ईनामी ‘महाकाल’ पुलिस के सामने झुका… देखें वीडियो

Ranchi : कभी जिसका नाम सुनकर गांवों में सन्नाटा...

अचानक भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, अनेक दबे…

Delhi :  राजधानी दिल्ली से शनिवार की शाम एक...

NTPC नॉर्थ करणपुरा का स्वच्छता पखवाड़ा खत्म…

Chatra : स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बेहतर जीवन...

हजारीबाग में मा’रकर पत्रकार का पैर तो’ड़ा…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में...

ढोल-नगाड़ों के साथ ‘महाकाल’ के दरवाजे पहुंची पुलिस…

Palamu : पलामू के बहुचर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस...