spot_img
spot_img

बिजली कर्मियों में गुस्सा, क्या बोले अजय राय… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड के विभिन्न विद्युत सप्लाई क्षेत्रों में काम करने वाले कामगारों के वेतन से कथित अवैध कटौती को लेकर कर्मियों में गुस्सा है। इल्जाम है कि Geetraj Agency द्वारा दिसंबर और जनवरी माह में काम करने वाले कामगारों के वेतन से करीब तीन हजार रुपये “ग्रुप इंश्योरेंस” और “एक्सीडेंटल इंश्योरेंस” के नाम पर काट लिये गये। इस कटौती की पहले कोई सूचना या सहमति नहीं ली गई, जिससे राज्यभर के कामगारों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुये झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने राज्य के सभी सप्लाई एरिया बोर्ड के महाप्रबंधकों को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। संघ ने मांग की है कि एजेंसी के खिलाफ जांच हो, वेतन से काटी गई राशि तुरंत कामगारों के खाते में लौटाई जाये। संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि बिना सूचना और सहमति के वेतन से पैसे काटना पूरी तरह अनुचित और अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि यदि कामगारों के लिये कोई बीमा योजना लागू की जाती है तो उसकी पूरी जानकारी, शर्तें और सहमति लेना अनिवार्य है। मेहनत से काम करने वाले श्रमिकों के साथ इस तरह का व्यवहार अन्यायपूर्ण है और इससे उनका मनोबल भी प्रभावित होता है। अजय राय ने बताया कि सोमवार को रांची में महाप्रबंधक (जीएम) से मुलाकात कर पूरे मामले की विस्तृत जांच की मांग की जायेगी। वहीं, एजेंसी से कटौती का आधार सार्वजनिक करने और कामगारों की राशि जल्द वापस करने की मांग रखी जायेगी। श्रमिक संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया जायेगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...