Pakur : अवैध पत्थर खदान में जिला टास्क फोर्स की टीम ने छापा मारा। पुलिस और खनन विभाग की टीम को देखते ही हड़कंप मच गया। खदान में काम कर रहे लोग इधर उधर भागने लगे। खदान में पहुंची टीम ने वहां से विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया। टीम ने खदान से 3 ट्रैक्टर, दो ड्रिल मशीन सहित भारी मात्रा में खनन कार्य में इस्तेमाल किया जाने वाला डेटोनेटर, नियोजेल, अमोनियम नाइट्रेट, लोहे का विस्फोटक तार सहित अन्य सामग्री जब्त की। आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट निवासी रामकृष्ण मंडल, तरुण चौधरी सहित पाकुडिया प्रखंड के राजा मियां, रवि किस्कू और सकल मुर्मू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
छापेमारी पाकुड़ के पाकुड़िया थाना क्षेत्र के खकसा पहाड़ में चल रहे पत्थर खदान में की गई। एसडीओ पंकज कुमार साव के नेतृत्व में टास्क फोर्स की टीम ने छापेमारी की। टीम में जिला खनन पदाधिकारी प्रदीप कुमार साह, मुख्यालय डीएसपी बैद्यनाथ प्रसाद सहित स्थानीय प्रशासन के लोग शामिल थे।
Read More : हटिया ASP हटाये गये, जमशेदपुर और धनबाद के रुरल एसपी बदले
Read More : …और तवा से कर दिया पत्नी पर वार(Video)
Read More : रिटायरमेंट के बाद भी मिलेंगे 50 हजार रुपये हर महीने, जानिए क्या है स्कीम
Read More : खुशखबरी : बिना ट्रेन टिकट कैंसल कराएं बदलें यात्रा की तारीख, जानिए कैसे














