रांची : तालाब में दो बच्चों का तैरता हुआ शव मिला है। लोगों ने इसकी सूचना परिजन को दी। घटनास्थल पर पहुंचे परिजन ने शव को तालाब से बाहर निकाला और रिम्स लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे नहाने के लिए तालाब के पास पहुंचे थे। बच्चे कब तालाब की ओर चले गए, परिजनों को इस बारे में कुछ पता नहीं चला। यह घटना रातू थाना क्षेत्र के हुरहुरी गांव की है। मृतक बच्चों की पहचान गुरुदेव उरांव का बेटा प्रिंस उरांव (6) और सोमेस महतो का पुत्र विकास महतो (8) के रूप में हुई हैं। प्रिंस अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। जबकि विकास महतो तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। दोनों बच्चों का घर अगल-बगल में ही है।
इसे भी पढ़ें : घिन आती है जेल गये अंकल पर… देखिए, कैसे गुजर जाती है रोती हुई बिटिया की रतिया…
इसे भी पढ़ें : मेरे यार ने जो किया, वह दुश्मन भी न करे… जिस दोस्त को पनाह दी, वही पत्नी को लेकर भाग गया














