Dhanbad : बेटी की कन्या दान की तैयारी में जुटे एक पिता का सपना साकार नहीं हो सका, पिता अपनी बेटी ममता कुमारी की शादी की पूरी तैयारी कर चुके थे, 19 अप्रैल को शादी होना तय था। शादी से पहले पिता छत्रधारी महतो एक बकरी लाने बाइक से बाजार गये। रास्ते में एक टेम्पो वाले ने उन्हें टोका कि रस्सी लटक रही है, इसपर छत्रधारी महतो ने चलती बाइक में ही रस्सी उठाने की कोशिश की, तभी उनका बैलेंस बिगड़ गया और बाइक सड़क किनारे खड़े एक वाहन से जा टकराई। इस हादसे में बेतरह जख्मी छत्रधारी महतो को पहले धनबाद के SNMMCH लाया गया, यहां से उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया। यहां बीते बुधवार को उनकी मौत हो गई। बेटी की डोली उठने से पहले ही पिता की मौत की खबर ने पूरे घर को हिला कर रख दिया। घर में चीख-पुकार मच गई। घरवालों ने फैसला किया कि शादी नहीं टाली जायेगी, पिता की अर्थी उठने से पहले बेटी की डोली उठे। यह एक पिता का सपना भी था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने होने वाले दूल्हा अजीत महतो के घरवालों से बातें की। दोनों परिवार ऐसा करने को राजी हो गये। अजीत को बुलाया गया, फिर दोनों की शादी जीतपुर के शिव मंदिर करा दी गई। बेटी की डोली उठने के बाद पिता की अर्थी उठी। उनका अंतिम संस्कार जीतपुर के जमुनिया नदी घाट पर किया गया। यह हृदय विदारक यह घटना धनबाद के गोमो के जीतपुर गांव में हुई।
इसे भी पढ़ें :यूपी में मायावती की पार्टी को बड़ा झटका…
इसे भी पढ़ें :घर से निकलने से पहले जान लें पेट्रोल-डीजल के अपडेटेड दाम…
इसे भी पढ़ें :अलग-अलग शहरों के छात्रों को एक मंच पर मिला सम्मान… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :रांची में आज इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री… देखें
इसे भी पढ़ें :ईद के मौके पर महामहिम का देशवासियों को संदेश… जानें
इसे भी पढ़ें :CM केजरीवाल के निजी सचिव टर्मिनेट… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में आज बारिश…
इसे भी पढ़ें :साथ जीने-मरने की कसमे खाई, फिर…
इसे भी पढ़ें :CM चंपई बोले बराकर नदी पर बनेगा पुल, दूरी हो जायेगी आधी…
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर और लेडी डॉन की शादी, जेल गेट से लेकर मंडप तक पहरे…. धरा गये पांच शूटर
इसे भी पढ़ें :बेशक, चाहे गुंडे बड़े हो या छोटे, टोह लेने में जुटी पुलिस…
इसे भी पढ़ें :9 इंस्पेक्टर बदले गये, इन थानों में हुई पोस्टिंग…
इसे भी पढ़ें :कोसो दूर से आये लोग बिल्डिंग खड़ा कर देते, धरतीपुत्र बदहाल : CM चंपई सोरेन
इसे भी पढ़ें :नीचे बेटे को मा*र चुका हूं, यह बोल चाबी छिन ली, फिर…





