पलामू : तेज रफ्तार में जा रही गाड़ी इशारा देने के बावजूद नहीं रूका। भागता रहा, जब पीछा कर उसे रोकने की कोशिश की गई तो वह गाड़ी धीमा कर रूक गया। पर जैसे ही पीछा कर रहे एसडीपीओ के बॉडीगार्ड अरविंद यादव गाड़ी के पास जाने लगा तो उनपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया गया। किसी तरह अरविंद ने अपनी जान बचाई। उसके बाद एक बार फिर से स्कॉर्पियो की गाड़ी का पीछा किया गया। तब गाड़ी में सतबरवा के एसडीपीओ के विजय शंकर भी गाड़ी में बैठे हुये थे। कई गश्ती दलों को बुलाकर सूवा निर्मला स्कूल के पास घेराबंदी की गई। खुद को घिरा देख कुछ लोग गाड़ी छोड़कर फरार हो गये। वहीं मोंटी कमल पकड़ा गया। वह बिहार के सारण सोनपुर गांव का रहनेवाला है। भागने वालों का नाम अमित पांडेय और प्रमोद साव बताया गया। अमित आजसू के और प्रमोद भाजपा मंडल के अध्यक्ष हैं। वहीं दूसरी ओर सूत्रों ने बताया कि ये लोग एक शादी समारोह में जा रहे थे। उनलोगों के खिलाफ शहर थाना मेदिनीनगर में एक आवेदन दिया गया है। जिसमें बताया गया कि इनलोगों ने उनपर गाड़ी चढ़ाकर उन्हें मारने का प्रयास किया।
Read More : International Flights पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला…
Read More : बेदर्दी से मार देहलक बिटिया के करेजा में गोली, देखें वीडियो
Read More : प्रेमी के सामने मां करती थी नाबालिग बेटी को… CCTV फुटेज देख पुलिस भी सन्न
Read More : कोख जननी, सर्वाइकल कैंसर जैसे घाव न दे इन्हें : बन्ना गुप्ता…वीडियो






