जमशेदपुर : मानगो के जवाहर नगर रोड में कुछ बदमाशों ने दिन-दहाड़े एक युवक पर खंजर से वार कर दिया। 3 बार वार करने की वजह से युवक बुरी तरह से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फ़रार हो गए। किसी तरह स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।
घायल युवक मोहम्मद करीम आजाद नगर के क्रॉस रोड नंबर 12 का रहने वाला है। वो वेल्डिंग का काम करता था। घायल की बहन के मुताबिक, बाइक पर सवार दो युवक घर आए थे। करीम का मोबाइल नंबर मांगने पर उसने नंबर दे दिया। इसके ठीक दस मिनट बाद, उसे करीम पर हुए हमले की सूचना मिली।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। करीम की हालत गंभीर होने के कारण वो कुछ बोल पाने की स्थिती में नहीं है। दूसरी तरफ़ परिजनों को शक है कि नंबर मांगने आए दो युवकों ने ही करीम पर हमला किया।
इसे भी पढ़ें : पति की हैवानियत, पत्नी को निर्वस्त्र कर प्राइवेट पार्ट में डाला रॉड
इसे भी पढ़ें : सुबह शौच के लिए गया नाबालिग, लगे करंट के झटके और…










