Ranchi : रांची और धनबाद के लाखों घरों में एक खामोश उलटी गिनती शुरू हो चुकी है 25 जुलाई 2025, वो तारीख जब बिजली खुद ब खुद रूठ जायेगी… अगर आपके प्रीपेड स्मार्ट मीटर में बैलेंस नहीं रहा, तो न कोई दरवाज़ा खटखटायेगा, न कोई नोटिस मिलेगा, बस बटन दबेगा और घर अंधेरे में डूब जायेगा।
झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने नोटिस जारी कर ऐलान किया है कि ऑटोमैटिक लाइन डिस्कनेक्शन की शुरुआत 25 जुलाई से की जा रही है। यानी जो उपभोक्ता अपने स्मार्ट मीटर को रिचार्ज नहीं करेंगे, उन्हें रोशनी की जगह अंधेरा नसीब होगा। अभी तक रांची सर्किल के 8,000 उपभोक्ताओं की बिजली पहले ही कट चुकी है, जिन पर ₹10,000 से ज़्यादा का बकाया था। और ये सब कुछ हुआ बिना किसी लाइनमैन के सिर्फ एक क्लिक से। अब मोबाइल नंबर भी है अहम कड़ी। जिनका नंबर सिस्टम में नहीं जुड़ा है, वो अपना मोबाइल और व्हाट्सऐप नंबर अपडेट करवा लें, वरना अगला बिल कब आयेगा, इसकी खबर तक नहीं होगी।
स्मार्ट सुझाव
मीटर रिचार्ज करना न भूलें
JBVNL टोल फ्री नंबर: 1912
बिल पाने या डाउनलोड करने के लिए व्हाट्सऐप करें: 9431135503








