spot_img

EC का बड़ा एक्शन, इन राजनैतिक दलों की मान्यता खत्म…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : अगले तीन महीने में बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन उससे पहले ही भारत निर्वाचन आयोग ने सख्त कदम उठाते हुये राज्य की 17 गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों की मान्यता समाप्त कर दी है। वहीं, पूरे देश में 334 दलों पर यह कार्रवाई की गई है।

बिहार में जिन दलों की मान्यता रद्द हुई है, उनमें भारतीय बैकवार्ड पार्टी (पटना), भारतीय सुराज दल (पटना), भारतीय युवा पार्टी डेमोक्रेटिक (पटना), भारतीय जनतंत्र सनातन दल (बक्सर), बिहार जनता पार्टी (सारण), देसी किसान पार्टी (गया), गांधी प्रकाश पार्टी (कैमूर), हिमाद्री जनरक्षक समाजवादी विकास पार्टी जनसेवक (पटना), क्रांतिकारी समाजनादी पार्टी (पटना), लोक आवाज दल (पटना), लोकतांत्रिक समता दल (पटना), नेशनल जनता पार्टी इंडियन (वैशाली), राष्ट्रवादी जन कांग्रेस (पटना), राष्ट्रीय सर्वोदय पार्टी (पटना), सर्वजन कल्याण लोकतांत्रिक पार्टी (पटना) और व्यवसायी किसान अल्पसंख्यक मोर्चा (जमुई) शामिल हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार, देश में कुल 2,854 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों में से अब 2,520 दल ही बचे हैं। जिनकी मान्यता समाप्त हुई है, वे अब जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 29(B) और 29(C) के तहत मिलने वाले लाभ से वंचित रहेंगे।

इन दलों को आयोग ने 30 दिनों के भीतर अपील करने का अवसर दिया है। कार्रवाई का कारण पिछले छह वर्षों से चुनावी प्रक्रिया में भाग नहीं लेना और पंजीकृत पते पर कार्यालय का न मिलना बताया गया है।

छवि

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।