गढ़वा : भवनाथपुर में एक शादी समारोह में हुई फायरिंग में मारे गये रांची के व्यवसायी अरविंद कुमार सिंह हत्याकांड का अभियुक्त धनंजय कुमार सिंह पुलिस की सख्ती से आखिरकार टूट गया। उसने अपना गुनाह दोष स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही घटना में प्रयुक्त पिस्टल, गोली, टाटा हैरियर गाड़ी को पुलिस ने बरामद कर लिया। एसडीपीओ बहामन टूटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर यह जानकारी दी।
Read More : बहू ने सास के साथ किया ऐसा कि सुनकर रोंगटे हो जाएंगे खड़े

एसडीपीओ ने बताया कि गत नौ दिसंबर की रात्रि भवनाथपुर बस्ती में शैलेन्द्र सिंह की पुत्री की शादी समारोह में अनुराज होटल में गोली चलने से रांची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी, अरगोड़ा निवासी भागवत सिंह के पुत्र अरविंद कुमार सिंह की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के साला अभय कुमार चौहान ने भवनाथपुर में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। कांड में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने एसआईटी का गठन किया था। टीम के सदस्यों द्वारा लगातार छापामारी एवं पुलिस की बढ़ती दबिश के कारण कांड में मुख्य अभियुक्त धनंजय कुमार सिंह ने 20 जनवरी को गढ़वा न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। उसके बाद पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना दोष स्वीकार किया। एसडीपीओ ने बताया कि अभियुक्त धनंजय कुमार सिंह पलामू जिला अंतर्गत हैदर नगर थाना क्षेत्र के पचपोखरी, राणाडीह ग्राम निवासी है। इसका वर्तमान पता 201 गिरजा अपार्टमेंट रेनसन कॉलोनी, खटाल रोड धैया थाना, जिला धनबाद है। अभियुक्त की निशानदेही पर .32 का लाइसेंसी पिस्टल, 112 पीस जिंदा गोली, 13 पीस खोखा तथा एक सफेद रंग का टाटा हैरियर गाड़ी जेएच 01 डीएम 5554 बरामद किया गया है।
Read More : रात को तंबू में सोए फिर नहीं उठे ये तीन मजदूर, सनसनी…






