spot_img
spot_img
spot_img

NCB ऑफिस पहुंची अनन्या पांडे, जानिए फिर क्या हुआ

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk: मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में गिरफ्तार आर्यन खान के साथ व्हाट्सएप चैट सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की तरफ से अनन्या पांडे से दूसरे दिन भी पूछताछ जारी है। अनन्या को आज सबह 11 बजे तक पेश होना था लेकिन वह अपने घर से करीब डेढ़ बजे निकलीं और एनसीबी ऑफिस पहुंच चुकी हैं। आर्यन खान के फोन में अनन्या पांडे संग व्हाट्सएप चैट मिलने के बाद एक्ट्रेस को एनसीबी से समन मिला था। अब खबर है कि अनन्या ने आर्यन से गांजा उपलब्ध कराने की बात कही थी। गुरुवार को रेड के बाद एनसीबी ने अनन्या का लैपटॉप और फोन जब्त कर लिया है।

आर्यन खान और अनन्या पांडे की व्हाट्सएप चैट में एक जगह आर्यन अनन्या से गांजे को लेकर सवाल पूछ रहे थे कि कुछ जुगाड़ हो सकता है। इसपर अनन्या ने जवाब दिया था-  हां मैं अरेंज कर दूंगी। खबरों की मानें तो एनसीबी ने जब अनन्या को ये चैट दिखाया और सवाल पूछा, जिस पर अनन्या ने जवाब दिया की मैं सिर्फ मजाक कर रही थी।

गुरुवार को एक्ट्रेस से एनसीबी के दफ्तर में करीब सवा दो घंटे तक पूछताछ की गई। अनन्या से सवाल-जवाब करने के लिए एनसीबी के अफसर समीर वानखेड़े मौजूद थे। अनन्या शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की दोस्त रही हैं। ऐसे में अनन्या से आर्यन खान के बारे में सवाल पूछे गए। इस दौरान अनन्या के पिता चंकी पांडे भी उनके साथ मौजूद थे लेकिनइंटेरोगेशन रूम में अनन्या अकेली ही थीं।

अनन्या NCB ऑफिस में पिता चंकी पांडे और एक वकील के साथ पहुंची थीं। सूत्रों के मुताबिक अनन्या से पूछताछ में जांच एजेंसी आर्यन से जुड़ी हर बात की तह तक पहुंचना चाहती है। इधर आर्यन खान की न्यायिक हिरासत 30 अक्तूबर तक के लिए बढ़ा दी गई है। पिछली सुनवाई में आर्यन को जमानत नहीं मिल सकी। अनन्या पांडे ने अपने करियर में अभी तक सिर्फ तीन फिल्मों में ही काम किया है। तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई हैं। एक्ट्रेस ने करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड डेब्यू किया था।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फेसबुक पर मिला हमसफर, 60 की उम्र में बनी दुल्हन…

Kohramlive : जिंदगी कब, कहां और किस मोड़ पर...

76 साल के हुये ‘डिस्को किंग’ मिथुन चक्रवर्ती…

Kohramlive :  प्रतिभा और मेहनत के दम पर फिल्मी...

उर्मिला के एक्स-हसबैंड को फिर मिला प्यार, दूसरी पत्नी संग शेयर की तस्वीरें…

Kohramlive : कभी बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में शुमार...

इस हीरो के जुड़वां बच्चों की पहली झलक देख फैंस हुये गदगद…

Kohramlive : कभी पर्दे पर अपने दमदार किरदारों से...

‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, OTT पर छाया जलवा…

Kohramlive : अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द...