spot_img

Garhwa में अनन्य मित्तल ने संभाली कमान…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा(Garhwa) में पदभार संभालते ही नये DC अनन्य मित्तल ने साफ कर दिया कि अब प्रशासन का हर कदम जनता के हित की ओर बढ़ेगा। उन्होंने अधिकारियों के साथ पहली परिचयात्मक बैठक की। उन्होंने अपने मातहत अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि सुशासन ही हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागों को मिलकर काम करने की हिदायत दी, ताकि योजनाएं फाइलों में नहीं, जमीन पर दिखें।

Garhwa में बुनियादी ढांचा पर खास जोर दिया गया

DC मित्तल ने कहा कि हर योजना की अद्यतन स्थिति बताइये, काम में ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना ही असली सफलता है। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं बुनियादी ढांचा पर खास जोर दिया गया। ग्रामीण इलाकों को मजबूत करने की रणनीति पर गहन चर्चा हुई। जनगणना पर भी खास फोकस दिया गया। DC ने जनगणना कार्य को लेकर साफ निर्देश दिये कि पूरी पारदर्शिता एवं पूरी सटीकता रहे, क्योंकि, इसी आंकड़ों पर भविष्य की योजनाओं की नींव रखी जाती है।

इसे भी पढ़े :Bride : चौथी से पहले दुल्हन फरार, दूल्हे ने भी चौंकाया…

इसे भी पढ़े :गैंगस्टर का राइट हैंड अरेस्ट, दुबई भागने की फिराक में था…

इसे भी पढ़े :झारखंड में बदल गया स्कूलों का टाइम-टेबल, आदेश जारी…

वहीं, लॉ एंड ऑर्डर में कोई ढिलाई नहीं बर्दास्त होगी, वहीं, वित्तीय कार्यों में पूरी पारदर्शिता जरूरी है। अधिकारियों से कहा गया कि जिम्मेदारी निभाइये, जनता का भरोसा टूटना नहीं चाहिये। बैठक में उपविकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज माहेश्वरम, सदर SDO संजय कुमार, रंका के SDO रूद्र प्रताप  एवं श्रीबंशीधर नगर के SDO प्रभाकर मिर्धा समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी, BDO और CO मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मारंगमरचा गांव में नहीं जले चूल्हे, हर आंगन सूना-सूना…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग के पास बीती रात...

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…

Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...