spot_img

”एक IAS” ने बाहुबली तक पहुंचाने को दिये थे 1 करोड़…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर 1 करोड़ रुपये कैश के साथ पकड़े गये मुकुंद माधव ने पूछताछ में राज खोला कि ये रुपये बरगदवा के रहने वाले एक IAS गौरव कुमार के हैं, मैं तो बस इन्हें बिहार पहुंचाने निकला हूं। उस बैग के भीतर 99 लाख 9 हजार रुपये मिले थे। बिहार के पटना जिले के मोकामा के रामचरण टोला में रहनेवाले मुकुंद माधव से जब गोरखपुर GRP ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने पल भर में कहानी पलट दी। “वो IAS नहीं, फर्जी है, उसने मुझे फंसाया है।” अब पुलिस भी हैरान है, आखिर बरगदवा के वो लोग कौन हैं, जो बिहार के मोकामा तक इतनी बड़ी रकम पहुंचाने की कोशिश में जुटे थे? जांच में सामने आया कि यह रकम मोकामा विधानसभा क्षेत्र के एक बाहुबली प्रत्याशी के प्रचार-प्रसार में खर्च की जानी थी। GRP सूत्रों के मुताबिक, यह रकम मतदाताओं को प्रभावित करने और चुनावी गतिविधियों में खपाने की तैयारी थी। अब आयकर विभाग और स्थानीय खुफिया इकाई (LIU) दोनों जांच में जुट गये हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि पैसे का असली मालिक कौन है और इसके पीछे कौन सा नेटवर्क सक्रिय है। शुरू में मुकुंद ने कहा कि “बैग में दस लाख हैं। फिर बात बढ़ी, पचास लाख हैं और जब बैग खुला तो 99 लाख 9 हजार रुपये के नोटों की गड्डियां चमक उठीं। SBI की मशीन में गिनती के बाद रकम को तुरंत जब्त कर लिया गया। अब बैंक डिटेल, मोबाइल कॉल डिटेल और यात्रा रिकॉर्ड की जांच शुरू हो चुकी है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में मानसून की दस्तक, इस रोज होगी एंट्री…

Ranchi : झारखंड में आसमान में उमड़ते-घुमड़ते बादल और मौसम...

रांची के एक गांव में अंधविश्वास की खौफनाक सजा…

Ranchi : राजधानी रांची के एक गांव में महज...

शोर मचते ही कांग्रेस भड़की, झारखंड में तेज हुआ घमासान…

Ranchi : झारखंड के राज्यसभा चुनाव में बुधवार की...

MLA के ड्राइवर की ह’त्या में अब ये दो महिलायें अरेस्ट…

Koderma : कोडरमा के चितरपुर गांव में हुये चर्चित...

बेईमान JE के हाथ हो गये लाल, फिर…

Deoghar : देवघर के करौं प्रखंड में मनरेगा योजना...