भारतीय डाक में ड्राईवर बनने का बेहतरीन मौका, सैलेरी ₹63,200 तक…

Date:

spot_img

Kohramlive : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिये अच्छी खबर है। भारतीय डाक विभाग (India Post) ने स्टाफ कार ड्राईवर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिये आवेदन आमंत्रित किये हैं। भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार रोजगार समाचार में विज्ञापन प्रकाशित होने की तारीख से 60 दिनों के भीतर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिये आवेदन ऑफलाइन माध्यम से स्वीकार किये जायेंगे। उम्मीदवार निर्धारित आवेदन पत्र भरकर, सभी जरूरी दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित (Self-Attested) प्रतियां संलग्न करें और स्पीड पोस्ट के माध्यम से इस पते पर भेजें—The Manager, Mail Motor Service, Bengaluru – 560001

कौन कर सकता है आवेदन?

भर्ती के लिये उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता पूरी करनी होगी, जैसे, किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिये। हल्के और भारी मोटर वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। कम से कम 3 वर्ष का ड्राइविंग अनुभव होना चाहिये। वाहन की छोटी-मोटी मरम्मत और रखरखाव की जानकारी होनी चाहिये। उम्मीदवार की अधिकतम आयु 56 वर्ष निर्धारित की गई है। यह भर्ती सिर्फ केंद्र सरकार के मौजूदा कर्मचारियों के लिये है। डाक विभाग के योग्य कर्मचारियों, विशेषकर, डिस्पैच राइडर, मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) को प्राथमिकता दी जायेगी। यदि विभाग के भीतर उपयुक्त उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होते हैं, तो केंद्र सरकार के अन्य विभागों के पात्र कर्मचारियों पर भी विचार किया जायेगा।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन ट्रेड टेस्ट, ड्राइविंग टेस्ट के आधार पर किया जायेगा। चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-2 के तहत ₹19,900 से ₹63,200 प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा केंद्र सरकार के नियमानुसार अन्य भत्तों का लाभ भी दिया जायेगा। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 11 पदों पर नियुक्ति की जायेगी। मेल मोटर सर्विस (MMS), बेंगलुरु – 10 पद, MMS सब-डिपो, मैसूर – 1 पद। जो उम्मीदवार निर्धारित पात्रता पूरी करते हैं, वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन भेजकर इस सरकारी नौकरी के अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें :

बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत, खाते में पहुंचे ₹7 हजार…

Bihar : बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के...

विश्व कप फाइनल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष तीरंदाज बने धीरज…

Kohramlive : निशाना सिर्फ 10 पर था, लेकिन दांव इतिहास...

HEC बाईपास रोड पर जमकर हंगामा, भारी फोर्स तैनात…

Ranchi : राजधानी रांची में HEC बाईपास रोड पर...

अंबानी के आंगन में सजा गणपति का दरबार, सितारों से जगमग हुई शाम…

Kohramlive : गणपति बप्पा की भक्ति और बॉलीवुड सितारों...

बच्चों को अच्छी सीख देनी है तो पहले खुद बदलें ये 5 आदतें…

Kohramlive : बच्चे की पहली पाठशाला घर होता है...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: