ट्यूशन पढ़ाते-पढ़ाते करीब आ गया एक इंजीनियर, फिर हुआ भयानक…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : लखनऊ के सलारगंज की शिवम ग्रीन सिटी अचानक खून से लाल हो उठी। लिव इन रिलेशनशीप में साथ रह रही 46 साल की रत्ना ने भोर में अपने साथी, इंजीनियर सूर्य प्रताप सिंह (32) का चाकू से गला रेत दिया। वहीं, अपनी दो बेटियों के साथ करीब पांच घंटे तक उसी घर में शव के बगल बैठी रही। सुबह 9.45 बजे, रत्ना ने खुद पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया, “मैंने ही सूर्य का कत्ल किया है।” लखनऊ के BBD थाने की टीम मौके पर पहुंची और रत्ना को गिरफ्तार कर लिया। खबर है कि जानकीपुरम इलाके के नरेंद्र सिंह का इकलौता बेटा सूर्य, एवरेडी कंपनी में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर था। वह गुजरे चार वर्षों से रत्ना के साथ रह रहा था। रत्ना हरदोई की निवासी, दो बेटियों की मां है। बीती रात दोनों के बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ और फिर वो पल आया जब रत्ती भर गुस्सा, जरा सी नाराजगी और पलभर का आवेश एक जान ले बैठा। मूल रूप से देवरिया के रहने वाले पिता नरेंद्र सिंह का आरोप है कि रत्ना और उसकी बेटियों ने प्लानिंग के तहत बेटे की हत्या की, ताकि लखनऊ का मकान हड़प सकें। पुलिस ने रत्ना के साथ-साथ दोनों नाबालिग बेटियों के खिलाफ भी FIR दर्ज की है। सूर्य प्रताप की हत्या की खबर जब देवरिया के परसिया भीखम गांव पहुंची, तो पूरा माहौल ठहर गया। चाचा नेऊर सिंह के घर चीख-पुकार, आंगन में जमा लोग बता रहे थे कि सूर्य पढ़ाई-लिखाई में तेज, नौकरी में स्थिर और परिवार से अलग रहकर रत्ना के घर जाकर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते-पढ़ाते ही उसके करीब आ गया था।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, प्रिंसिपल पर मुकदमे की मंजूरी…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में चर्चित आरजी कर मेडिकल...

जनता दरबार में दिव्यांग बेटे की आंखों में उतर आई खुशी…

Ranchi : रांची समाहरणालय में सोमवार को लगे जनता...

मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में पिछले कई दिनों...

Paytm का नया ‘Pocket Money’ फीचर लॉन्च, कंट्रोल रहेगा मम्मी-पापा के पास…

Kohramlive : घर में अक्सर एक आवाज गूंजती है, ...

हरिद्वार से लौट रहा था शार्प शूटर, टोल प्लाजा पर धरा गया…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में हुये चर्चित चंद्रनाथ...