Palamu(Akhilesh Kumar) : पलामू में आज नजारा बिल्कुल अद्भुत सा था। गुजरे 50 साल में ऐसा अद्भुत नजारा किसी ने नहीं देखा। कोयल नदी के तट से जल लेकर करीब 49 हजार भक्त कलश यात्रा में शरीक हुये। वहीं, आसमां से हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश हो रही थी।

बरस रहे गुलाब और गेंदा के फूल से चारों तरफ फिजा में खूशबू बिखर गई। श्रद्धालुओं में एक अजीब सी उमंग, तरंग और उत्साह सा था। वहीं, पधारे कथा वाचक महाराज शोभा यात्रा में आगे-आगे 12 घोड़े के साथ रथ पर सवार थे। ढोल नगाड़े के साथ चार रथ पर सवार यज्ञाचार्य और विभिन्न अखाड़ों से संत विराजमान रहे।

वहीं, यूपी के ओबरा से आई आठ लोगों की टीम द्वारा मोर, परशुराम जी और राधा कृष्ण के जीवंत झांकी निकाली गई थी। इस दौरान राधे-राधे के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

परशुराम सेना युवा वाहिनी के बैनर तले कल से यानी 22 नवम्बर से श्रीमद्भागवत कथा होगी। कथा वाचक देवकी नंदन ठाकुर को सुनने हजारों की भीड़ जुटने की उम्मीद है। महायज्ञ के अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने मीडिया को बताया कि आज का नजारा अपने आप में ऐतिहासिक है। यह नजारा पलामू के इतिहास में पहली बार और अद्भुत रहा। 22 नवंबर की सुबह 7 बजे से यज्ञ शुरू होगा, यह दिन के 2 बजे तक चलेगा।

वहीं दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक कथा वाचक देवकी नंदन ठाकुर जी द्वारा भागवत कथा सुनाई जायेगी। यज्ञ के लिए 11 तल्ला यज्ञ शाला निर्माण की गई है। जहां 11 कुंडीय हवन कुंड बनाया गया है, हरेक कुंड पर दो जजमान बैठेंगे।

परशुराम सेना के जिला अध्यक्ष विकास दुबे ने मीडिया को बताया कि करीब 8 लाख रूपये में महाराजा एविएशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के हेलीकॉप्टर से पुष्प की वर्षा हो रही थी।

ये फूल कोलकाता से मंगाये गये। करीब दो क्विंटल पुष्प से 1.5 घंटे तक लगातार हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश होती रही। यह एक ऐतिहासिक क्षण और पल रहा।

इसे भी पढ़ें :जेल से बाहर निकलते ही किया काम तमाम…
इसे भी पढ़ें :फोन पर बातें कर रिझाना पूरे परिवार के लिये बना काल…
इसे भी पढ़ें :हाईकोर्ट में नौकरी…
इसे भी पढ़ें :प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में चोरी, ऐसे घुसे चोर…
इसे भी पढ़ें :रामगढ़ में बेकाबू टेलर ने मचाया कोहराम…
इसे भी पढ़ें :ऑस्ट्रेलिया के मिशेल मार्श जमकर हो रहे ट्रोल… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :इन स्टूडेंट्स को मिलेगा तुरंत मतदाता पहचान पत्र…
इसे भी पढ़ें :केनरा बैंक के अंदर मची चीख-पुकार… जानें
इसे भी पढ़ें :स्टार कपिल देव को नहीं मिला न्योता, बिदके नेता…
इसे भी पढ़ें :PM ने जडेजा से हाथ मिलाया, शमी को गले लगाया, फोटो वायरल…
इसे भी पढ़ें :उगते सूर्य को अर्ध्य देकर मांगी परिवार की खुशहाली, महापर्व छठ पूर्ण…
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…
इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…
इसे भी पढ़ें : जज ने दे दी जान, हड़कंप…
इसे भी पढ़ें : नाटक हुआ फेल, मास्टरमाइंड निकला रोने वाला पति






