अमित शाह का बड़ा ऐलान, क्या बोले… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

MP : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी जयंती के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज ग्वालियर के अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट में शिरकत की और 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। ग्वालियर में आयोजित ‘निवेश से रोजगार’ राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ
अमित शाह और MP के CM डॉ. मोहन यादव ने किया। इससे पहले अमित शाह, डॉ. मोहन यादव, ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने समिट में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। अमित शाह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दो साल के कार्यकाल को सराहते हुये कहा कि “एक समय था जब मध्यप्रदेश को बीमारू कहा जाता था। शिवराज सिंह चौहान ने यह टैग हटाया और अब डॉ. मोहन यादव की ऊर्जा इसे ‘विकसित राज्य’ बनाने की ओर ले जा रही है।” उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास में देश का अग्रणी राज्य बन रहा है। अमित शाह ने भावुक शब्दों में कहा ग्वालियर साधारण धरती नहीं, यही तानसेन की जन्मभूमि, यही अटल बिहारी वाजपेयी की संस्कार भूमि “मेरा सौभाग्य है कि आज मैं उस भूमि पर हूं, जिसने एक बाल अटल को अटल बिहारी वाजपेयी बनाया।” अमित शाह ने कहा कि अटल जी ने संयुक्त राष्ट्र में हिंदी में भाषण देकर भारत का मान बढ़ाया। कारगिल विजय उनके दृढ़ निश्चय का प्रतीक है। पाकिस्तान को साफ संदेश दिया कि जब तक घुसपैठिये बाहर नहीं, बातचीत नहीं होगी। उन्होंने अटल जी को महान वक्ता, संवेदनशील कवि और अजातशत्रु नेता बताया, वहीं, उनकी 101वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मोदी मॉडल और एमपी का भविष्य

अमित शाह ने कहा कि वाइब्रेंट गुजरात से शुरू हुआ, स्ट्रक्चर्ड इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव मॉडल अब मध्यप्रदेश में नई ऊंचाइयों पर है। इंदौर में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क देशभर की कंपनियों को आकर्षित कर रहा है।  शाह ने आंकड़ों के साथ तस्वीर रखी और बोले, भारत का फॉरेक्स रिजर्व 700 बिलियन डॉलर पार हो गया। सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री हुई है। 2024–25 में दुनिया के 46% डिजिटल ट्रांजैक्शन भारत में हुआ। उन्होंने गुजराती कहावत का जिक्र किया “एक ओर पूरी दुनिया, दूसरी ओर अकेला भारत।”

मप्र से लाल आतंक का अंतिम सलाम

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि अमित शाह के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में लाल आतंक का खात्मा हुआ। विकसित भारत के लक्ष्य में मप्र की बड़ी भूमिका है। CM ने कांग्रेस पर नक्सल विचारधारा को लेकर हमला बोला। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले, अटल जी और सिंधिया परिवार का तीन पीढ़ियों का रिश्ता रहा है। राजनीति उनके लिये पद नहीं, परिवर्तन का माध्यम थी। मोहन यादव के नेतृत्व में 2 लाख करोड़ का निवेश संभव हुआ। समिट में प्रमुख औद्योगिक समूह गोदरेज इंडस्ट्रीज, गौतम सोलर, हीडलबर्ग सीमेंट, जेके टायर, टोरेंट पावर, डाबर, बीपीसीएल, ग्रीनको, वर्धमान समूह समेत कई दिग्गज शामिल थे।  उद्योगपतियों का एक ही स्वर था, “मध्यप्रदेश में निवेश के लिए अनुकूल माहौल है।”

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में अड्डेबाजी और नशापान करने वालों को चेतावनी…

Ranchi : रांची की सड़कों पर अब बेवजह जमने...

खेलते-खेलते तालाब में डूबे तीन जिगरी दोस्त…

UP : यूपी के हमीरपुर के खंडेह गांव में...

नामकुम में दिनदहाड़े 12 लाख की बड़ी चोरी, दहशत में लोग…

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के नामकुम इलाके में मंगलवार...

सिपाही भर्ती परीक्षा की तारीख बदली अब इस रोज होगा एग्जाम…

Bihar : बिहार पुलिस में नौकरी का सपना देख...

काजल से लेकर लिपस्टिक तक हो गई महंगी…

Kohramlive : महंगाई अब केवल रसोई तक सीमित नहीं...