Kohramlive : महाराष्ट्र के हिंगोली में गृह मंत्री अमित शाह के हेलीकॉप्टर की तलाशी ली गई। खबर है कि चुनाव आयोग की फ्लाइंग स्क्वॉड की टीम ने अमित शाह के बैग और हेलीकॉप्टर की तलाशी ली। अमित शाह ने अपने X हैंडल पर वीडियो शेयर कर लिखा, ‘आज महाराष्ट्र के हिंगोली विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान चुनाव आयोग के अधिकारियों ने मेरे हेलीकॉप्टर की जांच की। भाजपा निष्पक्ष चुनाव और स्वस्थ चुनाव प्रणाली में विश्वास करती है और माननीय चुनाव आयोग द्वारा बनाये गये सभी नियमों का पालन करती है। गृह मंत्री शाह ने कहा कि हम सभी को निष्पक्ष चुनाव प्रणाली में योगदान देना चाहिये और भारत को दुनिया का सबसे मजबूत लोकतंत्र बनाये रखने में अपना कर्तव्य निभाना चाहिये। यहां याद दिला दें कि इससे पहले लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के दौरान भी शाह के हेलीकॉप्टर की तलाशी ली गई थी। आयोग ने यह कार्रवाई बिहार के कटिहार में की थी। गौरतलब है कि बीते 12 नवंबर को उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्टर की दूसरी बार तलाशी होने पर विवाद हुआ था। इसके बाद निर्वाचन आयोग ने अपनी नीतियों को स्पष्ट किया था।
आज महाराष्ट्र की हिंगोली विधानसभा में चुनाव प्रचार के दौरान चुनाव आयोग के अधिकारियों के द्वारा मेरे हेलिकॉप्टर की जाँच की गई।
भाजपा निष्पक्ष चुनाव और स्वस्थ चुनाव प्रणाली में विश्वास रखती है और माननीय चुनाव आयोग द्वारा बनाए गए सभी नियमों का पालन करती है।
एक स्वस्थ चुनाव… pic.twitter.com/70gjuH2ZfT
— Amit Shah (@AmitShah) November 15, 2024
इसे भी पढ़ें :कोचिंग सेंटर्स के लिए केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन… जानें
इसे भी पढ़ें :10वीं पास के लिये बम्पर भर्ती, जल्द करें आवेदन
इसे भी पढ़ें :भूलकर भी ना करें ये 5 गलतियां, वरना आपका WhatsApp हो जायेगा हैक
इसे भी पढ़ें :‘बिजली बिल न चुकायें तो घरों में आग लगा दो’ ऐसा फरमान देकर फंस गये…
इसे भी पढ़ें :IG होमकर जता गये उनमें कितना है दमखम
इसे भी पढ़ें :बोकारो में PM मोदी बोले इन्हें मिले कड़ी से कड़ी सजा
इसे भी पढ़ें :PM मोदी के रांची आने को लेकर ट्रैफिक में बदलाव, रूट चार्ट… देखें
इसे भी पढ़ें :भूलकर भी ना करें ये 5 गलतियां, वरना आपका WhatsApp हो जायेगा हैक







