Ranchi : मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा के नवनियुक्त अध्यक्ष अमित चौधरी ने कहा कि अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के पांच महामंत्र जनसेवा समाज सुधार, व्यक्ति विकास, सामाजिक सम्मान एवं आत्म सुरक्षा, राष्ट्रीय विकास एवं एकता के महामंत्रों को ध्यान में रखते हुए ही अपने सभी काम करूंगा। पूर्व अध्यक्ष द्वारा अपने अनुभव एवं कार्यों से सींचा हुआ मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा रूपी वृक्ष को संभालने बढ़ाने एवं सभी युवा साथियों को एकता के सूत्र में बांधने की जिम्मेवारी को निभाऊंगा। मुझे पूर्ण विश्वास है आप सभी का प्यार और स्नेह मुझे जिस प्रकार मिलता रहा है आगे भी मिलता रहेगा, जिससे कि मेरा मनोबल और बढ़ेगा और मैं मंच को एक नए आयाम स्थापित करूंगा। मौका था मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा के शपथ ग्रहण समारोह का।

समारोह का आयोजन रांची के हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में किया गया था। सभा की अध्यक्षता कर रहे विकास अग्रवाल ने आए हुए सभी पूर्व अध्यक्षगण, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारीगण एवं सभा में उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत किया। इसके बाद चुनाव पदाधिकारी प्रवीण जैन छाबड़ा ने अध्यक्ष अमित चौधरी को सत्र 2023-24 के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। अतिथियों और बीजेपी नेता संजीव विजयवर्गीय ने उपाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, रोहित सरावगी, सचिव विकास गोयल, सह सचिव सन्नी टिबडेवाल, सनी केडिया, कोषाध्यक्ष अमित जांगिड़ एवं समस्त कार्यकारिणी शुभम सिंघानिया, अखिल टिकमानी, वीरेंद्र तोसावर सैकी राईका, अभिषेक जालान, सोनीत अग्रवाल, चेतन पोद्दार, विवेक टिबडेवाल, शरद दरगड, सुदीप राजगढ़िया, अनीश बुधिया, अमित खुटेटा, धीरज बोड़ा, सौरभ सरावगी, मनीष शेट्टी को शपथ दिलाई। समारोह में अतिथियों का पौधा देकर स्वागत किया गया। धन्यवाद ज्ञापन पूर्व अध्यक्ष राहुल मारू ने किया।

यो रहे मौजूद
आज के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व अध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, मुकेश काबरा, अशोक लाठ, सुभाष पटवारी, प्रवीन जैन छाबड़ा, राहुल मारू, मनीष लोधा, निवर्तमान अध्यक्ष विकास अग्रवाल, मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष अशोक नारसरिया, मंत्री कौशल राजगढ़िया झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष बसंत मित्तल एवं मंत्री रवि शर्मा टोली, रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल एवं मंत्री ललित पोद्दार, ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा एवं मंत्री कृष्णा लाल शर्मा, महेश्वरी सभा के अध्यक्ष किशन साबु एवं मंत्री नरेंद्र लाखोटिया, अग्रवाल युवा सभा के अध्यक्ष श्री सौरव बजाज एवं मंत्री रोहित सरावगी, चेंबर के पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा एवं सभी युवा सदस्य मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : पुलिसवाले के पापा को सरकारी नोटिस… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : झारखंड में भी ‘KISS’ जैसे संस्थान खोलने की सरकार करेगी पहल : सीएम हेमंत












